जापानी PM का सिर कलम कर देंगे... चीनी डिप्लोमेट की खुली धमकी से दोनों देशों में भारी तनाव, जानें कैसे शुरू हुआ विवाद

Updated on 11-11-2025 01:41 PM
टोक्यो: जापान में चीनी महावाणिज्य दूत जू जियान ने जापानी पीएम का सिर काटने की धमकी दी है। जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची की ताइवान पर की गई टिप्पणी की प्रतिक्रिया में जू ने उनकी गर्दन अलग करने की बात कही। इस पर टोक्यो में आक्रोश है और दोनों क्षेत्रीय शक्तियों के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। हालांकि चीनी डिप्लोमेट की टिप्पणी को सोशल मीडिया से हटा लिया गया लेकिन ये मुद्दा ठंडा होता नहीं दिख रहा है।

पिछले महीने जापान की प्रधानमंत्री बनीं साने ताकाइची ने कहा था कि ताइवान पर चीन की नाकेबंदी जापान के लिए 'अस्तित्व का खतरा' पैदा कर सकती है। इसके जवाब में टोक्यो को अपनी आत्मरक्षा सेना तैनात करनी पड़ सकती है। दरअसल ताइवान जापानी क्षेत्र से सिर्फ 60 मील की दूरी पर स्थित है। इस क्षेत्र को चीन अपना हिस्सा कहता है, जो विवाद का विषय रहा है।

गर्दन काटने का ही विकल्प

ओसाका में चीनी महावाणिज्य दूत जू जियान ने ताकाइची के जवाब में रविवार को कहा कि वह गंदी गर्दन जो अपने आप घुस आई। मेरे पास बिना किसी हिचकिचाहट के उसे काट देने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। क्या आप इसके लिए तैयार हैं। जापान सरकार ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए अपना एतराज दर्ज कराया है।जापान की मुख्य कैबिनेट सचिव मिनोरू किहारा ने जून के कमेंट को बेहद अनुचित बताते हुए कहा कि टोक्यो ने बीजिंग के समक्ष औपचारिक विरोध दर्ज कराया है। किहारा ने कहा कि जू ने अतीत में भी कई भड़काऊ टिप्पणियां की हैं। ऐसे में हमने चीन से अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। इस तरह के बयान नहीं आने चाहिए।

चीन-जापान में तनाव

चीनी डिप्लोमेट ने अपना पोस्ट हटा दिया लेकिन उनको अपनी सरकार से इस पर समर्थन मिलता दिख रहा है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने सोमवार को कहा कि जू के शब्द ताकाइची की ताइवान पर 'गलत और खतरनाक' टिप्पणियों के जवाब में थे। लिन ने टोक्यो से 'अपनी ऐतिहासिक जिम्मेदारियों पर गंभीरता से विचार करने' का आग्रह भी किया।

इस घटनाक्रम से एशिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं (चीन-जापान) के बीच संबंधों में तनाव बढ़ने का खतरा है। दोनों देशों में पहले ही कई मुद्दों पर तनातनी रही है। ताइवान का मुद्दा भी संबंधों में तनाव की एक वजह रहा है। अमेरिकी रक्षा अधिकारी यह कहते रहे हैं कि ताइवान पर चीन के किसी संभावित हमले में जापान की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…