भारतीय प्रधानमंत्री का शुक्रिया... PM मोदी ने खालिदा जिया के लिए की मदद की पेशकश तो BNP ने दिया ये जवाब, जानें

Updated on 02-12-2025 01:45 PM
ढाका: बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (BNP) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है। बीएनपी ने ऐसा पीएम मोदी के उस संदेश के जवाब में किया है, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया के जल्द ठीक होने की कामना की है। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया 23 नवम्बर से अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बेगम जिया की हालत पर चिंता जताई थी और मदद की पेशकश की थी।

पीएम ने दिया मदद का ऑफर

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, बेगम खालिदा जिया की सेहत के बारे में जानकर बहुत चिंता हुई, जिन्होंने कई वर्षों तक बांग्लादेश के सार्वजनिक जीवन में योगदान दिया है। उन्होंने आगे कहा, 'हमारी दिल से दुआएं और शुभकामनाएं हैं कि वह जल्दी ठीक हो जाएं। भारत हर तरह से मदद करने के लिए तैयार है।'
बीएनपी ने अपने आधिकारिक अकाउंट से जवाब देते हुए कहा कि वह पीएम मोदी के इस अच्छे काम के लिए उनका शुक्रिया अदा करती है। पार्टी ने एक्स पर लिखा, BNP भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उनके विचारशील संदेश और बीएनपी चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया के जल्दी ठीक होने की शुभकामनाओं के लिए दिल से शुक्रिया अदा करती है। इसमें आगे कहा गया कि बीएनपी इस अच्छे काम और मदद करने की इच्छा की बहुत तारीफ करती है।

बेगम खालिदा जिया की स्थिति गंभीर

बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री इस समय गंभीर स्थिति में अस्पताल में हैं। उन्होंने फेफड़ों में संक्रमण के कारण 23 नवम्बर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जो बाद में बिगड़ गया। बीएनपी के पदाधिकारियों का कहना है कि उन्हें वेंटिलेशन पर रखा गया है। एक मेडिकल टीम उनकी देखरेख कर रही है, जिसमें विदेश से आए विशेषज्ञ शामिल हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
 28 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…