रिटायरमेंट ले सकते है टेनिस स्टार एंडी मरे : कहा कुछ महीनों में संन्यास ले सकता हूं, हार्ड कोर्ट पर 500 मैच जीते

Updated on 28-02-2024 01:03 PM

इंग्लैंड के टेनिस स्टार एंडी मरे ने संकेत दिए है कि वह अगले कुछ महीनों के भीतर संन्यास ले सकते हैं। सोमवार को दुबई टेनिस चैंपियनशिप में अपना शुरुआती मैच जीतने के बाद दुनिया के पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ने एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए डेनिस शापोवालोव को 4-6, 7-6 (7/5), 6-3 से हराया और दूसरे दौर में पहुंच गए।

मरे ने सोमवार को कहा, "शायद मेरे पास ज्यादा समय नहीं बचा है लेकिन मैं अगले कुछ महीनों में जितना हो सके उतना अच्छा प्रदर्शन करूंगा।

एंडी मरे ने करियर में तीन ग्रैंड स्लैम जीते हैं। उन्होंने 2 बार विम्बलडन और एक बार यूएस ओपन जीता है।

हार्ड कोर्ट पर 500वां मैच जीता
मरे ने हार्ड कोर्ट पर अपनी 500वीं जीत हासिल की और इस उपलब्धि तक पहुंचने में रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविच, आंद्रे अगासी और राफेल नडाल के साथ शामिल हो गए। मरे ने इसपर कहा, हां, यह बुरा नहीं है। सालों से हार्ड कोर्ट मेरे लिए एक बेहतरीन पिच रही है, मुझे इस पर बहुत गर्व है।

मुझे खेलना पसंद है, लेकिन बॉडी साथ नहीं दे रही- मरे
मरे ने कहा, मुझे अब भी प्रतिस्पर्धा करना पसंद है और गेम भी पसंद है। जाहिर है, जैसे-जैसे आप बड़े होते जाते हैं, युवा लोगों के साथ मुकाबला करना और अपने शरीर को फिट और तरोताजा रखना कठिन होता जाता है। मरे ने कहा, कभी-कभी मैं कोर्ट पर जो कहता हूं लोग उसे बहुत पढ़ते हैं और यह हमेशा तर्कसंगत नहीं होता है। लेकिन हर कोई मुझसे इसके बारे में हर समय पूछता है।

पिछले साल की थी रिटायर होने की बात
एंडी मरे ने पिछले दिसंबर न्यूज ऑर्गनाइजेशन BBC को बताया था कि 2024 ATP टूर में उनका आखिरी साल हो सकता है।

ऑस्ट्रेलिया ओपन 2024 के पहले राउंड से बाहर हुए थे मरे
एंडी मरे ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 के पहले राउंड में हारकर बाहर हो गए थे। उन्हें टूर्नामेंट के फर्स्ट राउंड में अर्जेंटीना के 24 साल के टेनिस खिलाड़ी टॉमस मार्टिन ने सीधे सेटों में हराया था। मरे 5 बार ऑस्ट्रेलिया ओपन का फाइनल खेल चुके हैं, लेकिन उन्हें एक हबार भी जीत नहीं मिली हैं।

बिग-3 को चुनौती देने के लिए माने जाते थे मरे
एंडी मरे टेनिस के बिग थ्री, नोवाक जोकोविच, रोजर फेडरर और राफेल नडाल की तिकड़ी को कड़ी चुनौती देते थे। बिग थ्री शब्द को अपनाने से पहले, बिग फोर था, एक समान शब्द जिसका उपयोग लगभग 2008 से 2017 तक फेडरर, नडाल, जोकोविच और उनके सबसे कड़े प्रतिद्वंद्वी, एंडी मरे की बड़ी चौकड़ी के रूप में माना जाता था।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक…
 05 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के…
 05 March 2026
मुंबई: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल होगा। पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड की टीम ने फाइनल…
 05 March 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आज यानी 5 मार्च को सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले…
 05 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान शाहिद अफरीदी आज कल अलग-अलग पाकिस्तानी शो पर क्रिकेट से जुड़े मामलों पर बात करते हुए नजर आते हैं। शाहिद अपने…
 05 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व और दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी मुंबई में सानिया चंडोक के साथ बड़े धूम धाम से हुई। कई बड़ी…
 03 March 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य संघर्ष के बीच इंग्लैंड के क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो अपने परिवार के साथ दुबई में फंसे हैं। उन्होंने हालात को लेकर चिंता जताई है। ईरान…
 03 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन काफी ज्यादा साधारण रहा। एक बार फिर भारत से पाकिस्तान हार गया। इसके अलावा लगातार दूसरी बार टी20…