खुद कर चुके हैं एज फ्रॉड, अब शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगाया आरोप

Updated on 05-03-2026 02:39 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान शाहिद अफरीदी आज कल अलग-अलग पाकिस्तानी शो पर क्रिकेट से जुड़े मामलों पर बात करते हुए नजर आते हैं। शाहिद अपने बयानों के चलते अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। उन्होंने हाल ही में अपने दामाद शाहीन अफरीदी को टीम से ड्रॉप करने की बात कही थी, जिसके बाद वह काफी लाइमलाइट में आ गए थे। अब एक बार फिर शाहिद अफरीदी का नाम चर्चा में है। उन्होंने एक पाकिस्तानी शो पर एक खिलाड़ी की उम्र को लेकर अजीबोगरीब बात कही है और रिएक्शन दिया है।

क्या शाहिद अफरीदी एज फ्रॉड की ओर कर रहे थे इशारा?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। उस वीडियो में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और एंकर, पाकिस्तानी खिलाड़ी इरफान खान नियाजी की बात कर रहे होते हैं। शाहिद अफरीदी फिर एंकर से इरफान खान की उम्र पूछते हैं। एंकर जब कहती हैं कि इरफान खान 23 साल के हैं तो यह सुनकर शाहिद अफरीदी चौक जाते हैं।इसके बाद वो कहते हैं कि, 'फिर तो हम ठीक हैं 30-35 के।' उसके बाद वह फिर से एंकर से पूछते हैं कि क्या सच में नियाजी 23 साल के हैं? शाहिद अफरीदी का इस तरह का रिएक्शन खिलाड़ी की एज फ्रॉड होने का इशारा लग रहा था। हालांकि शाहिद अफरीदी पर खुद भी एज फ्रॉड के आरोप अपने करियर के दौरान लगे हैं। उन्होंने अपने आत्मकथा में इस बात का खुलासा भी किया था। इसमें उन्होंने बताया था कि उनकी ओरिजिनल उम्र कागजी उम्र से 5 साल ज्यादा है।

पाकिस्तान के लिए खेल चुके हैं इरफान खान

23 साल के इरफान खान नियाजी ने पाकिस्तान के लिए 2024 में वनडे और टी20 में डेब्यू किया था। उसके बाद से अब तक उन्होंने पाकिस्तान के लिए 9 वनडे और 14 टी20 मुकाबले खेले हैं। वनडे में इरफान खान के नाम 48 तो टी20 में 189 रन हैं। उनका स्ट्राइक रेट टी20 में 135 का है। इरफान खान ने अपना आखिरी मैच पाकिस्तान के लिए 2025 मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ होने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारत रत्न…
 22 April 2026
हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार शतीय पारी खेली। 68 गेंदों में 10 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 135 रन रन…
 22 April 2026
मुंबई: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस से है। दोनों टीमों की टक्कर गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में होनी है। मुंबई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर…
 22 April 2026
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा आईपीएल 2026 गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं। रबाडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा…
 20 April 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस (जीटी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 30वां मुकाबला आज यानी 20 अप्रैल को खेला जाना है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम…
 20 April 2026
चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 की राहें लगातार कठिन होती जा रही हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाले 18 साल के…
 20 April 2026
कोलकाता: ईडन गार्डन्स में रविवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को चौंका दिया। जहां क्रिकेट…
 20 April 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अब टी20 क्रिकेट के लिए 30-35 खिलाड़ियों का एक विशाल पूल तैयार कर रहा है। इसके पीछे मुख्य कारण इस साल के अंत में होने…