आउट होने पर चिढ़ाया, फील्डिंग के समय मारा कंधा... विराट कोहली ने शुभमन गिल को खूब किया परेशान

Updated on 29-04-2024 01:29 PM
अहमदाबाद: आईपीएल 2024 में लगातार दूसरी जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए रखी हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी ने 201 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। कप्तान फाफ डुप्लेसिस के पावरप्ले में आउट होने के बाद विल जैक्स ने तूफानी बैटिंग की। विराट ने भी उनका साथ दिया और आरसीबी ने 16 ओवर में ही मैच को अपने नाम कर लिया। जैक्स ने 41 गेंदों पर शतक लगाया।


कोहली ने गिल को किया परेशान

इस मैच के दौरान विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच ब्रोमांस देखने को मिला। खासकर आरसीबी की बल्लेबाजी के दौरान कोहली गिल को बार बार परेशान कर रहे थे। गिल को फील्डिंग सेट करने के दौरान भी विराट लगातार छेड़ रहे थे। विराट ने हंसी-मजाक में कंधे से धक्का भी दिया। गिल ने कोहली की हरकतों के बीच अपना ध्यान बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन कभी-कभी मुस्कुराकर जवाब भी दिया।


डग आउट में भी नहीं छोड़ा

विराट कोहली ने सिर्फ मैदान के अंदर ही शुभमन गिल को परेशान नहीं किया। गुजरात टाइटंस की बैटिंग के दौरान भी विराट ने गिल के जमकर मजे लिए। जब शुभमन गिल आउट होने के बाद डगआउट में बैठे थे तो विराट वहीं फील्डिंग कर रहे थे। वहां भी विराट लगातार उनसे बात करते हुए चिढ़ा रहे थे। विराट ने 2008 में भारत के लिए डेब्यू किया था। गिल ने 2019 में पहला मैच खेला था। इसके बाद भी दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिलती है।

विराट के सीजन में 500 रन पूरे

विराट कोहली के आईपीएल 2024 में 500 रन पूरे हो गए हैं। वह इस सीजन में 500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी हैं। 10 मैच में 71 की औसत और 147 की स्ट्राइक रेट से विराट ने 500 रन बनाए हैं। गुजरात के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने 44 गेंदों पर 70 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने विल जैक्स के साथ 166 रनों की साझेदारी बनाई।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…