सिडनी आतंकी हमला : 'इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ खड़े होने की जरूरत', वॉइट हाउस से ट्रंप की अपील, यहूदियों को समर्थन का वादा

Updated on 17-12-2025 01:33 PM
वॉशिंगटन: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में यहूदी समुदाय पर हुए घातक हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनियाभर के देशों से इस्लामिक कट्टरपंथ के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है। वॉइट हाउस में यहूदियों के हनुक्का कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा,' सभी देशों को कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद की बुरी ताकतों के खिलाफ एक साथ खड़े होना चाहिए और हम ऐसा कर रहे हैं।' रविवार शाम को सिडनी के बॉन्डी बीच पर हुए आतंकवादी हमले में 15 लोगों की जान चली गई और 25 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने इसे इस्लामिक स्टेट से प्रेरित आतंकवादी हमला कहा है।

सिडनी हमले पर बोले ट्रंप

ट्रंप ने हनुक्का सेलीब्रेशन के दौरान अपने संबोधन में कहा, 'मैं कुछ पल निकालकर अपने पूरे देश, ऑस्ट्रेलिया के लोगों और इस भयानक यहूदी विरोधी आतंकी हमले से प्रभावित सभी लोगों को प्यार और प्रार्थनाएं भेजना चाहता हूं।' अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि 'हम उन सभी लोगों के दुख में शामिल हैं जो मारे गए और हम घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। कुछ लोग बहुत बुरी तरह घायल हुए हैं।'

यहूदियों को हमेशा समर्थन का वादा

ट्रंप ने इस दौरान यहूदी लोगों को हमेशा समर्थन देने का वादा किया और सभी देशों से कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ खड़े होने की अपील की। इसके पहले ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने कहा है कि यह हमला देश के यहूदियों के बीच दहशत फैलाने के लिए किया गया था। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने मंगलवार को कहा कि हमलावर बाप-बेटे इस्लामिक स्टेट (ISIS) की विचारधार से प्रेरित थे। अल्बनीज ने कहा कि ISIS लिंक का आकलन मिले सबूतों पर आधारित था। पुलिस को जब्त की गई हमलावरों की गाड़ी में इस्लामिक स्टेट का झंडा भी मिला है।
रविवार शाम को जब हमला किया गया उस दौरान बॉन्डी बीच पर यहूदी लोगों का हनुक्का कार्यक्रम चल रहा था। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर पिता और बेटा था जिनकी उम्र 50 और 24 साल थी। पिता की पहचान अधिकारियों ने साजिद अकरम के रूप में की है। उसे गोली मार दी गई और उसकी मौत हो गई। बेटे का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि अधिकारियों ने औपचारिक रूप से उसका नाम नहीं बताया है, लेकिन मीडिया ने उसकी पहचान नवीद अकरम के रूप में की है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
 28 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…