दिल्ली से गिरफ्तार हुआ एमडीएम ड्रग्स का सप्लायर

Updated on 06-03-2024 06:00 PM

रायपुर। नशे के सौदागरों पर कार्रवाई करते हुए रायपुर पुलिस ने एमडीएम ड्रग्स सप्लाई करने वाला सप्लायर आकाश भारद्वाज को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर सप्लाई चैन पर कार्रवाई करते हुए सप्लायर गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सिविल लाईन थाना में नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है।

दरअसल थाना सिविल लाईन में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 88/24 धारा 22(बी) नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में 7 फरवरी को आरोपी दीपांकज मोहंती पिता वासुदेव मोहंती उम्र 28 साल निवासी बैकुण्ठपुर जामपारा, थाना बैकुण्ठपुर, जिला कोरिया हाल पता बेलकम हाईट शंकर नगर थाना सिविल लाईन रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अलग-अलग पुड़ियों में रखें कुल लगभग 4.31 ग्राम एम.डी.एम. ड्रग्स, घटना में प्रयुक्त 01 नग आई-फोन, 01 नग एल.सी.डी. डिस्प्ले एवं नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी से एम.डी.एम. ड्रग्स के सप्लाई चैन के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी दीपांकज मोहंती द्वारा एम.डी.एम. ड्रग्स को दिल्ली निवासी आकाश भारद्वाज से क्रय करना बताया गया था। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम को दिल्ली रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा दिल्ली पहुंचकर दिल्ली में लगातार कैम्प करते हुए आरोपी की पतासाजी कर अंततः आरोपी आकाश भारद्वाज को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पूछताछ में आरोपी आकाश भारद्वाज द्वारा एम.डी.एम. ड्रग्स को आरोपी दीपांकज मोहंती के पास सप्लाई करना बताया गया।

जिस पर आरोपी आकाश भारद्वाज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन, नगदी रकम 1,000 ₹ एवं वजन मापने का इलेक्ट्रानिक यंत्र जप्त कर आरोपी विरूद्ध कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी
आकाश भारद्वाज पिता ब्रम्हदेव भारद्वाज भारद्वाज उम्र 29 साल निवासी उत्तम नगर नई दिल्ली।

कार्रवाई में निरीक्षक विनय सिंह बघेल थाना प्रभारी सिविल लाईन, थाना सिविल लाईन से उपनिरीक्षक बालेश्वर लहरे, प्र.आर. मेलाराम प्रधान तथा एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से आर. प्रमोद बेहरा एवं राकेश पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
बिलासपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान कोटा विकासखंड के शिवतराई पहुंचकर बैगा और बिरहोर जनजाति के लोगों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने उनकी जीवनशैली, पारंपरिक संस्कृति…
 06 March 2026
सुकमा। कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर अमित कुमार ने स्पष्ट निर्देश…
 06 March 2026
जशपुरनगर। वनमण्डल में अग्नि सुरक्षा हेतु जन-जागरूकता अभियान संचालित जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत समस्त वन परिक्षेत्रों में फायर सीजन को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान…
 06 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार की ’महतारी वंदन योजना’ महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह योजना महिलाओं की रोजमर्रा…
 06 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के दूरस्थ गांवों में अब गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है। दिन चढ़ते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस होने लगता है। ऐसे मौसम…
 06 March 2026
जशपुर। जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करडेगा से कुनकुरी की ओर आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत…
 06 March 2026
दंतेवाड़ा, जिले के राशन कार्डधारियों को माह मार्च 2026 में 02 माह (फरवरी एवं मार्च) का राशन एकमुश्त वितरण किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार जिले के ऐसे राशन कार्डधारी जिन्हें माह…
 06 March 2026
बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खेरुद गांव में शुक्रवार देर रात एक किसान के बाड़े में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर वहां खड़े तीन ट्रैक्टर…