शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करें : कलेक्टर

Updated on 06-03-2026 02:39 PM

सुकमा। कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर अमित कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी ‘रिजल्ट ओरिएंटेड’ कार्यप्रणाली अपनाते हुए निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें।

सुशासन एवं प्रशासनिक अनुशासन  : 

कलेक्टर ने सभी शासकीय कार्यालयों में आधार-आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति अनिवार्य होगी। सोमवार से बुधवार तक सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहकर जन-समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए। आम नागरिकों की सुविधा के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में हेल्प डेस्क एवं सिंगल विंडो सिस्टम प्रारंभ किया जा रहा है।

स्वास्थ्य एवं अधोसंरचना कार्य  : 

बैठक में निर्देशित किया गया कि जिले में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों का पंजीयन एवं कार्ड निर्माण सुनिश्चित किया जाए। जिला चिकित्सालय में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता तथा 108 एंबुलेंस सेवा की सतत निगरानी के निर्देश दिए गए। जगरगुंडा, कोंटा एवं दोरनापाल में ट्रांजिट हॉस्टल निर्माण कार्य, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं पुस्तकालयों का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

कलेक्टर अमित कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचे, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। आधार नामांकन, डीबीटी और विनिर्माण कार्यों से संबंधित योजनाओं को भी प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश बैठक में दिए गए।

खाद्य सुरक्षा एवं ग्रामीण विकास : 

खाद्य विभाग को प्रत्येक माह की 7 तारीख से पूर्व उचित मूल्य दुकानों में राशन पहुंचाने तथा वर्षा प्रभावित दूरस्थ क्षेत्रों में अग्रिम भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना (2024-25) के लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण करने एवं विद्यालयों में बालिकाओं हेतु अनिवार्य रूप से शौचालय निर्माण सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। मिशन कनेक्ट पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जिला सीईओ मुकुन्द ठाकुर सहित अन्य जिलाधिकारी उपस्थित थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
 27 April 2026
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप ने आज रविवार को कोंडागांव जिले के दहिकोंगा स्थित तेंदूपत्ता फड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तेंदूपत्ता की गुणवत्ता देखी और…
 27 April 2026
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का कलेक्टर  जितेंद्र यादव ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया…
 27 April 2026
अम्बिकापुर। प्रदेश सरकार की ’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ सरगुजा जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत बनकर उभरी है। इस योजना के विस्तार से…
 27 April 2026
अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की युवाओं के लिए प्रदेश सरकार की नीतियां संबल प्रदान कर रही हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के धौरपुर क्षेत्र की…
 27 April 2026
दुर्ग। राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा एक व्यापक एवं प्रभावी वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन 25 अप्रैल को किया गया। इस अवसर…
 27 April 2026
बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम तहत टीबी मुक्त बेमेतरा जिला बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन से उच्चोखिम…
 27 April 2026
सूरजपुर।  श्रीमती विनीता वार्नर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के मार्गदर्शन एवं सचिव सुश्री पायल टोपनो के कुशल दिशानिर्देशन में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर…