सनराइजर्स हैदराबाद तीसरी बार IPL फाइनल में पहुंची:​​​​​​​क्वालिफायर-2 में राजस्थान को 36 रन से हराया

Updated on 25-05-2024 12:35 PM

सनराइजर्स हैदराबाद ने तीसरी बार IPL के फाइनल में जगह बना ली है। टीम ने क्वालिफायर-2 में शुक्रवार रात राजस्थान को 36 रन से हराया। हैदराबाद 6 साल बाद इस लीग के फाइनल में पहुंची है। पिछली बार टीम 2018 में रनरअप रही थी। इस सीजन में हैदराबाद का खिताबी मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से 26 मई को चेपॉक स्टेडियम में होगा।

चेन्नई में खेले गए क्वालिफायर-2 मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में राजस्थान 20 ओवर में 7 विकेट पर 139 रन ही बना सकी। शाहबाज अहमद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 3 विकेट लिए और 18 रन भी बनाए।

प्लेयर्स परफॉर्मेंस : क्लासन की फिफ्टी; शाहबाज-अभिषेक की जोड़ी को 5 विकेट
SRH के लिए हेनरिक क्लासन ने 34 बॉल पर 50 रन की पारी खेली। ट्रैविस हेड ने 34 रन और राहुल त्रिपाठी ने 37 रन बनाए। ट्रेंट बोल्ट और आवेश खान ने 3-3 विकेट झटके। संदीप शर्मा को 2 विकेट मिले। एक बैटर रनआउट हुआ।

RR से यशस्वी जायसवाल ने 42 और ध्रुव जुरेल ने 56 रन बनाए। हैदराबाद के स्पिनर्स ने 5 विकेट झटके। शाहबाज अहमद ने 3 और अभिषेक शर्मा ने 2 विकेट लिए। कप्तान पैट कमिंस और टी. नटराजन को एक-एक विकेट मिला।

राजस्थान की हार के कारण...

पिच का मिजाज नहीं समझ पाए सैमसन मैच से पहले राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। यहां सैमसन पिच का मिजाज समझने में गलती कर बैठे और चेज करने का फैसला लिया, जो गलत साबित हुआ। मैच के बाद राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि हमने यहां ओस की उम्मीद की थी, लेकिन ओस नहीं आई।

पावरप्ले में हैदराबाद का रन रेज हैदराबाद ने पावरप्ले के ओवर्स में 3 विकेट गंवा दिए, लेकिन टीम का रन रेट 10 से ज्यादा रहा। ऐसे में टीम 6 ओवर में 3 विकेट पर 68 रन बनाने में कामयाब रही।

त्रिपाठी को 2 जीवनदान, 2 अहम पार्टनरशिप की राहुल त्रिपाठी को पावरप्ले में दो जीवनदान मिले। तीसरे ओवर में संदीप शर्मा ने उन्हें रनआउट करने का मौका गंवाया। फिर अगले ही ओवर में विकेटकीपर संजू सैमसन से उनका कैच ड्रॉप हो गया। इसका फायदा उठाकर त्रिपाठी ने 15 बॉल पर 37 रन की पारी खेली। उन्होंने हेड और क्लासन के साथ 42-42 रनों की अहम साझेदारियां कर डाली।

स्पिनर्स ने अंतर पैदा किया ओस नहीं आने से पिच पर बॉल टर्न होने लगी और हैदराबाद के स्पिनर्स इसका पूरा फायदा उठाया। शाहबाज और अभिषेक की जोड़ी ने मिलकर 5 विकेट चटकाए। दूसरी ओर अनुभवी अश्विन और यजुवेंद्र चहल की जोड़ी एक भी विकेट नहीं ले सकी।

टर्निंग पॉइंट

1. ओस नहीं आई, हैदराबाद के स्पिनर्स को फायदा

आमतौर पर चेन्नई में दूसरी पारी में ओस आती है, लेकिन आसमान में बादल होने के कारण ओस नहीं आई। ऐसे में पिच पर गेंद टर्न लेने लग गई और राजस्थान के बैटर्स फिरकी गेंदबाजों के जाल में फंसते चले गए।

2. शाहबाज का ओवर, पराग-अश्विन के विकेट लिए

राजस्थान की पारी का 12वां ओवर लेकर आए शाहबाज अहमद ने दो विकेट लिए। उन्होंने पहली बॉल पर रियान पराग (6 रन) और चौथी बॉल को रविचंद्रन अश्विन (0 रन) को पवेलियन की राह दिखाई।​​​​​​​

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद : पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नितीश रेड्डी, ऐडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट और टी नटराजन।

इम्पैंक्ट- शाहबाज अहमद।

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट- शिमरोन हेटमायर।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…