तपती रातों ने बढ़ाई बेचैनी, भोपाल-जबलपुर में पारा 40 डिग्री के पार, भिंड-ग्वालियर और रतलाम सहित 10 जिलों में लू का अलर्ट जारी

Updated on 22-04-2026 01:54 PM

भोपाल। प्रदेश और आसपास बने मौसमी तंत्र ने गर्मी को लॉक कर दिया है। इसकी वजह से तीखी धूप से दिन में तपी धरती को रात में भी राहत नहीं मिल रही है। उमरिया जिले में लगातार दूसरे दिन भी गर्म रात जैसे हालात रहे। यहां से न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है। अगले कुछ दिनों में दूसरे जिलों में भी गर्म रात जैसे हालात बनने की संभावना बन रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 12.6 किमी ऊपर 176 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बह रही उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम से मौसम स्थिर हुआ है। इस सिस्टम के असर से दिन की गर्मी रात में आसानी से बाहर नहीं निकल पाती। उत्तरी छत्तीसगढ़ के पास बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण निचले स्तर पर नमी और हल्की हवा बना रहे हैं। इसकी वजह से रात का तापमान अधिक नहीं गिर पा रहा। पूर्वी बिहार से दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश तक विस्तृत द्रोणी की वजह से बने बादल भी रातों को ठंडा होने से रोक रहे हैं।

न्यूनतम तापमान में वृद्धि

इसके प्रभाव से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में औसतन दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज हुई है। मंगलवार को खजुराहो और नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह प्रदेश में सबसे अधिक था। राजधानी भोपाल में भी दिन का पारा 40.2 डिग्री पहुंचा। इस सीजन में दूसरी बार यहां पारा 40 के पार पहुंचा था। प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में दिन का तापमान 39 से 43 डिग्री के बीच रहा, जबकि पश्चिमी क्षेत्रों में यह 39 से 42 डिग्री तक पहुंचा।

रात के तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि दिखी। टीकमगढ़, उमरिया, सीधी, खजुराहो और नर्मदापुरम में 25 डिग्री और सिवनी, सतना, सागर, नरसिंहपुर, धार, इंदौर, रतलाम और श्योपुर में 24 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। बुधवार को भी उमरिया के कुछ हिस्सों में गर्म रात की चेतावनी है।

सिवनी में बूंदाबादी

मौसम केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को सिवनी में मामूली बारिश हुई। पूर्वी इलाकों के कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। शेष जिलों में तीखी धूप निकली। बुधवार को सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश की संभावना बन रही है।

इन जिलों में लू की चेतावनी

भिंड, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रतलाम, झाबुआ, धार और आलीराजपुर।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
भोपाल, उज्जैन में संन्यास विवाद के बीच स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) ने नया वीडियो जारी कर संतों के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने फॉरेन फंडिंग के आरोपों को…
 25 April 2026
भोपाल। फिरौती के लिए लोगों को धमकाने, वसूली व अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाला लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क मध्य प्रदेश में चार स्तर में काम कर रहा है। प्रदेश…
 25 April 2026
भोपाल। प्रदेश में प्रतिदिन नौ लाख 67 हजार किलोग्राम दुग्ध संकलन किया जा रहा है। दुग्ध संकलन मोबाइल ऐप से होगा। इससे दुग्ध प्रदायकों को दूध की मात्रा, उसकी गुणवत्ता और…
 25 April 2026
भोपाल। सिंहस्थ 2028 से पहले भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण इंदौर एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार करेगा। इंदौर एयरपोर्ट के विकास एवं विस्तार, रनवे की लंबाई बढ़ाने और टैक्सीवे का निर्माण मास्टर प्लान…
 25 April 2026
भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में गुरुवार रात साइकिल खड़ी करने की बात को लेकर पड़ोसियों के बीच चाकूबाजी हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से मारपीट की और बात बढ़ने पर…
 25 April 2026
 भोपाल। भोपाल जिले में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के कमजोर परिणाम को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग कार्रवाई करने की तैयारी में है। शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी(डीईओ) एनके अहिरवार ने…
 25 April 2026
भोपाल। बैरसिया रोड, गेहूंखेड़ा-पंचवटी समेत शहर के करीब 45 इलाकों में आज यानी शनिवार को दो से सात घंटे तक बिजली कटौती होगी। दरअसल प्रभावित इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव…
 25 April 2026
भोपाल। हमीदिया अस्पताल के रेडियोडायग्नोसिस विभाग में ताला तोड़कर लाखों रुपये के भारी उपकरण चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोर विभाग के भीतर से करीब तीन क्विंटल वजनी…