10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजों ने खोली भोपाल की पोल, एक स्कूल में 30 में से 28 छात्र फेल, 12 प्रिंसिपल को नोटिस

Updated on 25-04-2026 11:56 AM

 भोपाल। भोपाल जिले में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के कमजोर परिणाम को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग कार्रवाई करने की तैयारी में है। शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी(डीईओ) एनके अहिरवार ने 30 प्रतिशत से कम परिणाम देने वाले स्कूलों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक में खराब प्रदर्शन के कारणों पर विस्तार से चर्चा की गई और जवाबदेही तय की गई।

बैठक में कई प्राचार्यों ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने से नियमित पढ़ाई प्रभावित हुई। शासकीय उमावि छोला के प्राचार्य चक्रेश जैन ने बताया कि उनके स्कूल के लगभग सभी शिक्षक एसआईआर कार्य में व्यस्त थे, जिससे कक्षाएं नियमित नहीं लग पाईं

कुछ अन्य प्राचार्यों ने अतिथि शिक्षकों की गुणवत्ता और उपलब्धता पर भी सवाल उठाए। बैरसिया क्षेत्र के दो स्कूलों के प्राचार्यों ने यह भी कहा कि पहली बार कैमरों की निगरानी में परीक्षा देने से विद्यार्थियों पर मनोविज्ञानी दबाव पड़ा, जिससे उनका प्रदर्शन प्रभावित हुआ। शिक्षा विभाग अब कमजोर स्कूलों पर विशेष फोकस कर रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, नियमित कक्षाएं संचालित करने और निगरानी बढ़ाने से आने वाले वर्षों में परिणाम सुधारने का प्रयास किया जाएगा। बता दें, कि मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा में इस बार भोपाल जिले का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। 10वीं कक्षा में 67 प्रतिशत परिणाम के साथ जिला 46वें स्थान पर रहा, जबकि 12वीं में 73 प्रतिशत परिणाम के साथ 45वें स्थान पर पहुंच गया।

खराब प्रदर्शन पर सख्ती और नोटिस जारी

डीईओ ने 30 प्रतिशत से कम परिणाम देने वाले 12 स्कूलों के प्राचार्यों को नोटिस जारी कर विस्तृत जवाब मांगा है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि जिन स्कूलों का प्रदर्शन खराब रहा है, वहां पुराने अतिथि शिक्षकों को दोबारा नियुक्त नहीं किया जाएगा। विभाग ने इन स्कूलों के लिए सुधारात्मक लक्ष्य भी निर्धारित किए हैं।

आंकड़ों में स्थिति चिंताजनक

10वीं कक्षा में 10 स्कूलों का परिणाम 30 प्रतिशत से कम और 20 स्कूलों का 50 प्रतिशत से कम रहा। हालांकि 11 स्कूलों ने 90 प्रतिशत से अधिक और आठ स्कूलों ने 100 प्रतिशत परिणाम भी दर्ज किया। वहीं 12वीं कक्षा में दो स्कूलों का परिणाम 30 प्रतिशत से कम और तीन स्कूलों का 50 प्रतिशत से कम रहा, जबकि कोई भी स्कूल शत-प्रतिशत परिणाम हासिल नहीं कर सका।

कई स्कूलों का परिणाम 13 प्रतिशत से भी कम

राजधानी के छह स्कूलों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा, जहां सफलता दर 13 प्रतिशत से भी नीचे रही। ईदगाह हिल्स स्थित परी बाजार स्कूल में 30 में से 28 छात्र फेल हो गए और परिणाम मात्र 6.67 प्रतिशत रहा। इसके अलावा बैरसिया, नजीराबाद, धूटखेड़ी, माजिदगढ़ और जहांगीरिया क्षेत्रों के स्कूलों में भी अधिकांश छात्र असफल रहे।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
भोपाल, उज्जैन में संन्यास विवाद के बीच स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) ने नया वीडियो जारी कर संतों के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने फॉरेन फंडिंग के आरोपों को…
 25 April 2026
भोपाल। फिरौती के लिए लोगों को धमकाने, वसूली व अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाला लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क मध्य प्रदेश में चार स्तर में काम कर रहा है। प्रदेश…
 25 April 2026
भोपाल। प्रदेश में प्रतिदिन नौ लाख 67 हजार किलोग्राम दुग्ध संकलन किया जा रहा है। दुग्ध संकलन मोबाइल ऐप से होगा। इससे दुग्ध प्रदायकों को दूध की मात्रा, उसकी गुणवत्ता और…
 25 April 2026
भोपाल। सिंहस्थ 2028 से पहले भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण इंदौर एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार करेगा। इंदौर एयरपोर्ट के विकास एवं विस्तार, रनवे की लंबाई बढ़ाने और टैक्सीवे का निर्माण मास्टर प्लान…
 25 April 2026
भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में गुरुवार रात साइकिल खड़ी करने की बात को लेकर पड़ोसियों के बीच चाकूबाजी हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से मारपीट की और बात बढ़ने पर…
 25 April 2026
 भोपाल। भोपाल जिले में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के कमजोर परिणाम को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग कार्रवाई करने की तैयारी में है। शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी(डीईओ) एनके अहिरवार ने…
 25 April 2026
भोपाल। बैरसिया रोड, गेहूंखेड़ा-पंचवटी समेत शहर के करीब 45 इलाकों में आज यानी शनिवार को दो से सात घंटे तक बिजली कटौती होगी। दरअसल प्रभावित इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव…
 25 April 2026
भोपाल। हमीदिया अस्पताल के रेडियोडायग्नोसिस विभाग में ताला तोड़कर लाखों रुपये के भारी उपकरण चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोर विभाग के भीतर से करीब तीन क्विंटल वजनी…