SRH की स्ट्रेंथ और वीकनेस:हेड बैटिंग अग्रेसिव बना रहे, कमिंस-उनादकट के आने से बॉलिंग मजबूत

Updated on 20-03-2024 12:50 PM

पिछले सीजन में सबसे निचले पायदान पर रही सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले पैट कमिंस को कप्तान बनाया है। टीम ने लगातार चौथे सीजन में कप्तानी में बदलाव किया है। इससे पहले, एडन मार्करम टीम की कमान संभाल रहे थे।

हैदराबाद की टीम अपने अभियान का आगाज 23 मार्च को कोलकाता के खिलाफ कोलकाता में करेगी। पहले 2 हफ्ते में टीम को चार मुकाबले खेलने हैं।

20 करोड़ रुपए में पैट कमिंस को खरीदा; हसरंगा, हेड, उनादकट और आकाश को सस्ते में खरीदा
सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑक्शन में 30.80 करोड़ रुपए खर्च कर 6 प्लेयर्स खरीदे। इनमें 4 कैप्ड प्लेयर रहे और चारों ही शानदार हैं। 20.50 करोड़ रुपए के पैट कमिंस को टीम कप्तानी भी सौंप सकती है। वनिंदूहसरंगा, हेड, उनादकट और आकाश सिंह बेहद कम कीमत में स्क्वॉड का हिस्सा बन गए।

हसरंगा टेस्ट संन्यास से वापस आ गए हैं और उन्हें बांग्लादेश में दो मैचों की सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। यह सीरीज 4 अप्रैल तक चलेगी। इस कारण वे IPL के पहले तीन मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

टीम में मयंक त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा और एडन मार्करम पहले से हैं। विकेटकीपिंग ग्लेन फिलिप्स और हेनरिक क्लासन जैसे नाम हैं, जबकि गेंदबाजी की कमान उमरान मलिक, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और जयदेव उनादकट के नाम है।

पॉसिबल प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद : पैट कमिंस (कप्तान), मयंक अग्रवाल, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, ग्लेन फिलिप्स, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट।
इम्पैक्ट- वॉशिंगटन सुंदर।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…