PBKS की स्ट्रेंथ और वीकनेस:हर्षल के आने से रबाडा-अर्शदीप को मिली मजबूती, बड़े बैटर्स का फॉर्म बढ़ा रहा परेशानी

Updated on 19-03-2024 02:35 PM

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का टाइटल कभी न जीत सकने वाली टीमों में शामिल पंजाब किंग्स (PBKS) की कप्तानी इस बार शिखर धवन करेंगे। टूर्नामेंट शुरू होने में 3 ही दिन की देरी है और टीम की तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं।

PBKS 23 मार्च को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना होमग्राउंड मोहाली में करेगी। पंजाब में अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा और हर्षल पटेल जैसे गेंदबाज हैं, जिनसे बॉलिंग मजबूत नजर आ रही है। लेकिन फिनिश करने वाले खिलाड़ियों की अब भी कमी है।

 IPL 2024 सीरीज में आज बात पंजाब किंग्स की स्ट्रेंथ और वीकनेस की।

नए खिलाड़ियों के आने से मजबूत हुई टीम
पंजाब ने पिछली ऑक्शन में राइली रुसो, हर्षल पटेल और क्रिस वोक्स जैसे बेहतरीन खिलाड़ी खरीदे। 2 विदेशी और 5 अनकैप्ड समेत 8 प्लेयर्स खरीदने पर 24.95 करोड़ रुपए खर्च किए।

हर्षल पटेल के आने से डेथ ओवर्स में टीम की गेंदबाजी घातक हो गई। टीम में अर्शदीप, रबाडा, नाथन एलिस, वोक्स और सैम करन जैसे गेंदबाज भी मौजूद हैं। बैटिंग में धवन, राइली रुसो, लियम लिविंगस्टन, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह और जितेश शर्मा जैसे नाम हैं।

पॉसिबल प्लेइंग-11
शिखर धवन (कप्तान),
 प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, अथर्व तायड़े, लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा, सैम करन, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट: ऋषि धवन

स्ट्रेंथ

  • शानदार पेस अटैक: अर्शदीप, रबाडा और वोक्स नई गेंद से कमाल कर सकते हैं। वहीं डेथ ओवर्स के लिए टीम में हर्षल और करन मौजूद हैं। इनके अलावा एलिस, ऋषि धवन और विद्वत कवरेप्पा जैसे ऑप्शन भी मौजूद हैं।
  • ऑलराउंडर्स भी दमदार: करन, वोक्स लिविंगस्टन और सिकंदर रजा के साथ ऋषि धवन और हर्षल जैसे ऑलराउंडर्स टीम में हैं। इनके अलावा अनकैप्ड प्लेयर मिलाकर टीम के कुल 12 प्लेयर्स ऐसे हैं, जो बैटिंग और बॉलिंग दोनों कर लेते हैं।
  • बैकअप खिलाड़ियों की कमी नहीं: टीम में हर बैटिंग और बॉलिंग पोजिशन पर मजबूत खिलाड़ी के साथ मजबूत ऑप्शन भी मौजूद है। कोई खिलाड़ी इंजरी के कारण अगर लीग से बाहर होता है तो टीम को बाकी टीमों के मुकाबले ज्यादा समस्या नहीं होगी।

वीकनेस

  • विदेशी खिलाड़ियों में निरंतरता नहीं: करन, बेयरस्टो और लिविंगस्टन जैसे विदेशी खिलाड़ियों में निरंतरता की कमी है। जो टीम के लिए चिंता का विषय है। राइली रूसो भी SA20 के पिछले सीजन में खास प्रदर्शन नहीं कर सके।
  • मिडिल ऑर्डर कमजोर, नए खिलाड़ी: टीम का मिडिल ऑर्डर कमजोर है। इतना ही नहीं, फिनिशर के रोल में जितेश शर्मा खुद को साबित नहीं कर सके हैं। टीम में अधिकतर खिलाड़ी नए हैं। जो दबाव में आ सकते हैं।
  • स्पिन गेंदबाजी में बड़ा नाम नहीं: टीम के स्पिन बॉलिंग अटैक में कोई बड़ा नाम नहीं है। स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी राहुल चाहर और हरप्रीत बरार पर हैं। जो खुद को स्थापित नहीं कर सके हैं।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…