बलरामपुर में गणेश विसर्जन के दौरान पथराव, एक बच्ची घायल, चार पर मामला दर्ज

Updated on 18-09-2024 03:23 PM

बलरामपुर । जिले के आरा गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसा भड़क उठी, जिसमें दूसरे समाज के कुछ लोगों द्वारा पथराव किया गया। इस घटना में एक 15 वर्षीय लड़की घायल हो गई, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस घटना के बाद पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की है, जिससे हिंदू समाज में भारी आक्रोश फैल गया है।

यह घटना बरियो पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हुई। पथराव के दौरान इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया, और बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण पुलिस चौकी के बाहर एकत्र हो गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों हशीब, इमाम, इत्तख़ाब, और इस्लाम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

भारी पुलिस बल तैनात

स्थिति को नियंत्रित करने और किसी भी प्रकार की हिंसा को रोकने के लिए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और शांति बहाल करने के प्रयास जारी हैं। ग्रामीणों में घटना को लेकर रोष है, जबकि स्थानीय समितियों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।

स्थिति सामान्य, जांच जारी
राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है, लेकिन प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है ताकि शांति कायम रहे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…