श्रीनगर नाव हादसा- 2 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत झेलम में पलटी नाव

Updated on 16-04-2024 01:34 PM

कश्मीर के श्रीनगर में मंगलवार को झेलम नदी में एक नाव पलट गई। श्रीनगर के जिला कलेक्टर ने बताया कि इस नाव पर 15 लोग सवार थे, इनमें 7 स्कूली बच्चे और 8 लोग शामिल थे। हादसे में 2 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। 6 लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जबकि 3 लोग अब भी लापता हैं।

जिला कलेक्टर ने बताया कि हादसा सुबह 7:45 बजे से 8 बजे के बीच हुआ। बारिश की वजह से नदी का जलस्तर बढ़ गया था, जिसे लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया था। हालांकि, रात को बारिश रुकने के बाद जलस्तर कुछ कम हुआ था। SDRF, पुलिस और सेना सुबह से ही रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। फिलहाल लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

चश्मदीद बोले- 15-20 लोग सवार थे
चश्मदीद ने बताया, "नाव आधे रास्ते आई और रस्सी टूट गई। इसके बाद नाव एक एंगल से टकरा गई। इसके बाद जो लोग 15-20 लोग बैठे थे, वे डूब गए। हमने एक लड़की, 2 लड़कों को बचाया।"

तीन महीने पहले गुजरात के वडोदरा नाव पलटने से 12 बच्चों की मौत हुई थी
जनवरी में गुजरात के वडोदरा में हरणी लेक में एक नाव पलट गई थी। इस हादसे में 12 बच्चों और 2 टीचर की मौत हो गई। नाव में सवार बाकी 11 बच्चे और 2 टीचर को बचा लिया गया। हादसे का शिकार हुए सभी बच्चे वडोदरा के न्यू सनराइज स्कूल के हैं।

बच्चे सेल्फी लेने के लिए नाव में एक तरफ आ गए थे, जिसकी वजह से नाव पलट गई। इनमें से किसी भी बच्चे या टीचर ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। इसी वजह से जब नाव पलटी तो सभी पानी में डूबने लगे। 

पिछले साल बलिया में गंगा में नाव पलटने से 3 की मौत हुई थी

बीते साल मई में उत्तर प्रदेश के बलिया में गंगा नदी में नाव पलट गई थी। नाव पर 30 लोग सवार थे। हादसे में 3 महिलाओं की मौत हुई। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के नाविक और गोताखोरों ने रेस्क्यू शुरू किया। इन लोगों ने पानी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। नाव पर सवार सभी लोग मुंडन संस्कार की एक रस्म करने दूसरे घाट जा रहे थे। 


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…