श्रीलंका ने तोड़ा भारत का 48 साल पुराना टेस्ट रिकॉर्ड, गावस्कर-विश्वनाथ की मेहनत पर फिरा पानी

Updated on 01-04-2024 01:18 PM
चटगांव (बांग्लादेश): सुनील गावस्कर (66), मोहिंदर अमरनाथ (70), गुंडप्पा विश्वनाथ (68), अशोक मांकड (50), सैयद किरमानी (64) और बिशन सिंह बेदी (50) के अर्धशतकों की मदद से भारत ने 1976 में कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 524/9d का विशाल स्कोर खड़ा किया था। किसी बल्लेबाज के शतक लगाए बिना पूरी टीम का यह टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड था। अब 48 साल बाद श्रीलंका ने इसे चकनाचूर कर दिया है। बांग्लादेश दौरे पर दो टेस्ट मैच की सीरीज के आखिरी और निर्णायक टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंका ने अपनी पहली पारी 531 रन पर घोषित की।

श्रीलंका के छह बल्लेबाजों की फिफ्टी

श्रीलंका के छह बल्लेबाजों ने मैच में अर्धशतक जमाया, इसके जवाब में बांग्लादेश ने खबर लिखे जाने तक तीसरे दिन छह विकेट गंवाकर 131 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश अभी पहली पारी के हिसाब से 395 रन से पीछे है। श्रीलंका के लिए कोई भी बल्लेबाज शतक नहीं जड़ सका, लेकिन उन्होंने सुनिश्चित किया कि लगातार अंतराल पर विकेट नहीं गवाए। पहले टेस्ट में दो शतक जड़ने वाले कामिंडु मेंडिंस 92 रन बनाकर नाबाद रहे क्योंकि 10वां विकेट रन आउट से गिरा। कुसल मेंडिस ने 93 रन, दिमुथ करूणारत्ने ने 86 रन, कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने 70 रन, दिनेश चांदीमल ने 59 रन और सलामी बल्लेबाज निशान मदुसंका ने 57 रन बनाए।


बांग्लादेश पर हार का खतरा

एक साल से ज्यादा समय बाद अपना पहला टेस्ट खेल रहे शाकिब-अल-हसन ने 110 रन देकर तीन विकेट झटके। हसन महमूद ने दो विकेट हासिल किए। श्रीलंका ने सुबह चार विकेट पर 314 रन से खेलना शुरू किया। चांदीमल ने 26वां और डिसिल्वा ने 14वां टेस्ट अर्धशतक जड़ा। फिलहाल शहादत हुसैन दो रन और मोमिनुल हक 7 रन पर खेल रहे हैं। इससे पहले श्रीलंका ने तीन मैच की टी-20 सीरीज में 2-1 से कब्जा जमाया था तो बांग्लादेश ने तीन मैच की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…