156KM/H की रफ्तार, दुश्मन भी हुए दीवाने, मयंक यादव की तूफानी पेस के आगे धवन नतमस्तक

Updated on 31-03-2024 01:03 PM
लखनऊ: पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन से जब पूछा गया कि लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ अच्छी पोजिशन में होने के बावजूद आप मैच कैसे हार गए तो उनके जवाब में मयंक यादव का जिक्र था। शिखर धवन ने कहा कि मयंक यादव ने हमसे जीत छीन ली। मयंक यादव यानी 21 साल का वही युवा गेंदबाज जिसने अपने आईपीएल करियर के पहले ही मुकाबले में 156 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर हर किसी को चौंका दिया। शिखर धवन ने कहा कि, 'मयंक यादव की गति ने हमें मात दे दी, उसकी पेस ने मुझे हैरान किया। मुझे पता था कि एक अनुभवी खिलाड़ी के रूप में मैं उसकी स्पीड का इस्तेमाल कर सकता हूं, लेकिन उसने सटीक यॉर्कर्स मारे। प्रभसिमरन को बॉडीलाइन बॉलिंग की।'

सिर्फ शिखर धवन ही नहीं पूरी क्रिकेट बिरादरी इस युवा तेज गेंदबाज की तारीफ में कसीदे पढ़ रही है। शनिवार रात मैच में पंजाब के सामने 200 रन का चुनौती भरा लक्ष्य था। कप्तान शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो ने 10 ओवर में 100 रन बनाकर टीम को रनचेज में बरकरार रखा था, लेकिन मयंक यादव ने पहले बेयरस्टो को निपटाया और उसके बाद लगातार ओवर में प्रभसिमरन और फिर जितेश शर्मा को आउट कर लखनऊ के लिए टर्निंग स्पैल फेंक दिया। अपने डेब्यू मैच में मयंक यादव ने चार ओवर में सिर्फ 27 रन देते हुए तीन विकेट झटके। वह प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए।

अपने दौर के धाकड़ तेज गेंदबाज और लखनऊ सुपरजायंट्स के बॉलिंग कोच मार्न मॉर्कल ने भी मयंक यादव की दिल खोलकर तारीफ की। पिछले साल मयंक यादव इंजर्ड हो गए थे, लेकिन उन्होंने शानदार कमबैक किया। दोबारा फिटनेस हासिल की। मैच के दौरान वह अपनी लैंथ पर कायम रहे। लगातार तेज बाउंसर्स का इस्तेमाल किया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने ट्वीट कर मयंक यादव की तारीफ की है, उन्हें भारत का अगला स्पीड स्टार बताया है।

मयंक के करियर की बात करें तो दिल्ली के लिए पिछले साल हुए अंडर-23 कर्नल सीके नायडु में उन्होंने छह मैच में 15 विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी, इसके अलावा बल्ले से भी उन्होंने 66 रन का योगदान दिया था। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023-24 के चार मैच में पांच विकेट लिए थे। 2023 देवधर ट्रॉफी में नॉर्थ जोन के लिए खेलते हुए पांच मैच में 17.58 की औसत से 12 विकेट हासिल किए थे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…