टेस्ट सीरीज के बीच साउथ अफ्रीका ने किया वनडे और टी20 टीम का भी ऐलान, इन सूरमाओं से लोहा लेगा भारत

Updated on 22-11-2025 01:04 PM
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ गुवाहाटी में शनिवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से ठीक पहले क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टेस्ट सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीका को भारत के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। वनडे सीरीज के लिए टेंबा बावुमा की बतौर कप्तान वापसी हुई है।

बावुमा इंजरी की वजह से पाकिस्तान के खिलाफ हुई वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे। बल्लेबाज रुबिन हरमन को भी वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह दी गई है। विकेटकीपर-बैटर हरमन ने इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। इंजरी की वजह से कगिसो रबाडा वनडे और टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए हैं।

वनडे और टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे 30 नवंबर को रांची में, दूसरा वनडे 3 दिसंबर को रायपुर में और तीसरा वनडे 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। वहीं, टी20 फॉर्मेट में कप्तानी एडन मार्करम करेंगे। लंबे समय बाद एनरिक नॉर्किया की इस फॉर्मेट में वापसी हुई है। टी20 सीरीज के शेड्यूल पर नजर डालें तो 9 दिसंबर को पहला टी20 कटक में, दूसरा 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ में, तीसरा 14 दिसंबर को धर्मशाला में, चौथा 17 दिसंबर को लखनऊ में और पांचवां 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, रुबिन हरमन, केशव महाराज, मार्को जेनसेन, एडेन मार्करम, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन, और प्रेनेलन सुब्रेयन।
टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम: एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे और ट्रिस्टन स्टब्स।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…