
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) के MD और CEO एनपी सिंह ने कंपनी में 25 साल के कार्यकाल के बाद इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, जब तक सोनी पिक्चर्स को नया उत्तराधिकारी नहीं मिल जाता, तब तक वे कंपनी का नेतृत्व करते रहेंगे।
एनपी सिंह ने कंपनी के स्टॉफ को ईमेल भेजकर कहा, 'आज मेरे पास शेयर करने के लिए एक सिग्निफिकेंट अपडेट है। अपने करियर में लगभग 44 साल के बाद, जिसमें SPNI साल का रिवॉर्डिंग कार्यकाल भी शामिल है, मैंने MD और CEO के रूप में अपनी भूमिका से हटने का फैसला किया है।'
सोनी पिक्चर्स को एनपी सिंह के उत्तराधिकारी की तलाश
एनपी सिंह ने कहा- हमारी टीम के साथ कई उपलब्धियां हासिल करने के बाद, अब मैं सामाजिक परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित करने और ऑपरेशनल रोल से सलाहकार की भूमिकाओं में जाने के लिए तैयार हूं।
मैं सोनी पिक्चर्स का तब तक नेतृत्व करता रहूंगा, जब तक हमें इस पद को संभालने के लिए सही व्यक्ति नहीं मिल जाता। हमने इसके लिए प्रोसेस शुरू कर दी है। सही व्यक्ति को ढूंढना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
एनपी सिंह जून 1999 से SPNI के साथ
एनपी सिंह जून 1999 में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के रूप में शामिल हुए थे। 2014 में उन्हें कंपनी के MD और CEO के पद पर प्रमोट किया गया था।