बाजार खुलते ही चांदी में 5,000 का उछाल, सोना भी हुआ महंगा

Updated on 17-03-2026 01:14 PM
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी दिख रही है। MCX पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 1000 रुपये से अधिक तेजी आई है जबकि चांदी की कीमत करीब 5,000 रुपये उछली है। 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,55,736 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह तेजी के साथ 1,56,891 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,260 रुपये की तेजी के साथ 1,56,996 रुपये तक पहुंचा। सुबह 9.21 बजे यह 964 रुपये की तेजी के साथ 1,56,700 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

5 मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,56,532 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी और आज 4,925 रुपये की तेजी के साथ 2,61,457 रुपये पर खुली। सुबह 9.29 यह 2,919 यानी 1.14 फीसदी तेजी के साथ 2,59,451 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। इससे पहले सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 9,000 रुपये लुढ़ककर 2.56 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं, जबकि सोना 2,950 रुपये टूटकर 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में ज्यादा फेरबदल देखने को नहीं मिला है। शुरुआती कारोबार में स्पॉट गोल्ड 0.1 फीसदी तेजी के साथ $5,007.61 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह अप्रैल डिलीवरी के लिए यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.2 फीसदी की तेजी के साथ $5,011.70 पर था। इस बीच स्पॉट सिल्वर 0.2 फीसदी गिरावट के साथ $80.58 प्रति औंस पर था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…