सस्ती हुई चांदी, सोना भी फिसला, इन 3 कारणों से आई बड़ी गिरावट

Updated on 19-03-2026 01:02 PM
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी प्रति 10 ग्राम 1300 रुपये से ज्यादा लुढ़क गया। दोनों धातुओं में गिरावट का कारण फेड रिजर्व का ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख, डॉलर का मजबूत होना और ईरान युद्ध रहा। ईरान युद्ध का आज 20वां दिन है। इन 20 दिनों में दोनों धातुएं बुरी तरह गिर गई हैं।

गुरुवार को एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना गिरावट के साथ खुला। कुछ ही देर बाद यह 151712 रुपये तक गिर गया। शुरुआती दो घंटे के कारोबार में सोना 1313 रुपये तक गिर गया था। सुबह 11 बजे सोना 971 रुपये की गिरावट के साथ प्रति 10 ग्राम 1,52,054 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी प्रति किलो 5,111 रुपये गिरकर 2,43,083 पर आ गई थी। सुबह 11 बजे यह 4,700 रुपये की गिरावट के साथ प्रति किलो 2,43,494 रुपये पर कारोबार कर रही थी।

इंटरनेशनल मार्केट में भी गिरा भाव

गुरुवार को इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना और चांदी का भाव गिर गया। सोना 3.2 फीसदी गिरकर एक महीने के निचले स्तर पर आ गया है। वहीं चांदी में 4.2 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। स्पॉट गोल्ड 3.2% गिरकर 4,844.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा। यह 6 फरवरी के बाद का सबसे निचला स्तर है। स्पॉट सिल्वर 4.2% की भारी गिरावट के साथ 75.93 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…