जबरदस्त एक्शन अवतार में दिखे सिद्धार्थ:बोले- 'योद्धा' जैसी फिल्म हिंदी सिनेमा में कभी नहीं बनी है, मेकर्स ने BTS वीडियो शेयर किया

Updated on 04-03-2024 06:48 PM

सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'योद्धा' के मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का BTS वीडियो शेयर किया। वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म की टीम के साथ नजर आए। उन्होंने फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें भी शेयर कीं।

मेकर्स ने 'योद्धा' का BTS वीडियो शेयर किया
वीडियो की शुरुआत 2..1.. एक्शन से होती है। आगे सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म की शूटिंग के बारे में बताते नजर आते हैं। वे कहते हैं- 'योद्धा' एक कॉन्सेप्ट एक्शन फिल्म है। इस तरह की फिल्म हिंदी सिनेमा में कभी नहीं बनी।

उन्होंने आगे कहा- मैंने इस तरह का किरदार कभी नहीं निभाया। अरुण कत्याल के रोल के लिए मैंने बहुत ट्रेनिंग ली है। अरुण, जो कि फिल्म में एक कमांडो है, उनकी जिंदगी में कुछ ऐसा होता है जिसकी वजह से वो जिंदगी के एक अलग इंटेंस फेस में चले जाते हैं। फिल्म में ज्यादातर एक्शन सीन सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खुद किए हैं। फिल्म के इस 2 मिनट 30 सेकंड के वीडियो में डायलॉग- 'मैं रहूं ना रहूं, देश हमेशा रहेगा' काफी इम्पैक्टफुल लगा।

फैंस को भी BTS वीडियो पसंद आया
फैंस ने भी वीडियो पर अपने रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा- सिद्धार्थ मल्होत्रा 'योद्धा' के किरदार में जंच रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- बॉलीवुड में अगली बड़ी हस्ती सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं।]

15 मार्च को रिलीज होगी 'योद्धा'
'योद्धा' फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा कमांडो के रोल में दिखेंगे। मिलिट्री मैन बने सिद्धार्थ आतंकवादियों का खात्मा करते नजर आएंगे। वहीं एक्ट्रेस राशी खन्ना के साथ उनका लव एंगल दिखाया जाएगा। दिशा पाटनी फिल्म में एयर होस्टेस का किरदार निभाएंगी। योद्धा' का निर्देशन सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा ने किया है। यह धर्मा प्रोडक्शंस की पहली एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी है।

दो बार पोस्टपोन हुई है फिल्म 'योद्धा' की रिलीज डेट
'योद्धा' को सबसे पहले 7 जुलाई 2023 में रिलीज किया जाना था, हालांकि कुछ दिक्कतों के चलते फिल्म को टाल दिया गया। फिल्म की दूसरी रिलीज डेट 15 सितंबर थी, हालांकि 'जवान' से क्लैश रोकने के लिए फिल्म को फिर पोस्टपोन कर दिया गया था। अब ये फिल्म 15 मार्च को रिलीज होगी।

एक बार फिर से देशप्रेम की भावना को जगाते दिखेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा
साल 2021 में रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'शेरशाह' में एक्टर ने कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था। देशप्रेम की भावना को जगाती ये फिल्म सिद्धार्थ के करियर के लिए काफी अहम साबित हुई। जहां सिद्धार्थ के काम की जमकर तारीफ हुई थी, वहीं फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। ऐसे में अब 'योद्धा' में सिद्धार्थ एक बार फिर कमांडो के रोल में देशभक्ति की भावना जगाते नजर आएंगे।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…