सबसे ज्यादा देखा गया भोजपुरी गाना, व्यूज 1 अरब पार, पवन सिंह और खेसारी नहीं, इस सिंगर ने दी थी आवाज

Updated on 06-03-2026 03:26 PM
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव से लेकर पवन सिंह तक के कई गाने ब्लॉकबस्टर हो चुके हैं और रिकॉर्डतोड़ व्यूज पा चुके हैं। इनमें खेसारी का 'पलंग सागवान के' भी शामिल है। लेकिन एक ऐसा गाना है, जो भोजपुरी का सबसे ज्यादा व्यूज वाला गाना माना जाता है। यह गाना न तो खेसारी का है, ना पवन सिंह और ना ही मनोज तिवारी या निरहुआ है। बल्कि यह गाना रितेश पांडे का है, जिसका नाम है 'हैलो कौन' और इसे अरबों व्यूज मिल चुके हैं।

'हैलो कौन' 1 अरब से भी ज्यादा व्यूज वाला भोजपुरी गाना

'हैलो कौन' गाना साल 2019 में रिलीज किया गया था, पर आज भी इसका जलवा कायम है। यूट्यूब पर इसे 100 करोड़ यानी एक अरब से भी ज्यादा व्यूज मिले हैं। जब यह गाना आया था, तो इस पर खूब रील्स भी बनाई गई थीं और फैंस ने इस गाने को खूब प्यार दिया। 'हैलो कौन गाने को रितेश पांडे के साथ स्नेहा उपाध्याय ने गाया। गाने में रितेश पांडे ने एक्टिंग भी की।

फैंस भी मुरीद, एक बोला- भोजपुरी में बहुत बड़ा इतिहास रच दिए भैया

'हैलो कौन' को भोजपुरी का 'एक बिलियन वाला भोजपुरी सॉन्ग' कहा जाता है। यह भोजपुरी का सबसे ज्यादा व्यूज वाला गाना माना जाता है और यूट्यूब पर अभी तक सबसे ज्यादा देखे गए गानों की लिस्ट में शुमार है। इस गाने को सुनने के बाद फैंस आज भी भर-भरकर कमेंट्स करते हैं। एक ने रितेश पांडे के लिए लिखा है, 'भोजपुरी में बहुत बड़ा इतिहास रच दिए भैया।' एक और कमेंट है, 'ये रिकॉर्ड इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा। जब तक भोजपुरी रहेगी, रितेश पांडे को इतिहास में पढ़ा जाएगा।'

कौन हैं रितेश पांडे?

रितेश पांडे भोजपुरी सिंगर के अलावा एक्टर और मॉडल भी हैं। वैसे तो वह 'बलमा बिहार वाला 2' और 'तोहरे में बसेला प्राण' जैसी भोजपुरी फिल्मों से चर्चा में आए थे, पर 'हैलो कौन' भोजपुरी गाने ने उन्हें दुनियाभर में मशहूर कर दिया। उनका यह गाना यूट्यूब पर 1 बिलियन यानी 1 अरब से भी अधिक बार देखा गया और यह 2020 में ग्लोबल यूट्यूब म्यूजिक वीडियो चार्ट पर नंबर 1 पर पहुंच गया। इससे यह अब तक का सबसे अधिक देखा जाने वाला भोजपुरी गाना बन चुका है। रितेश पांडे राजनीति की दुनिया में भी एक्टिव हैं। साल 2025 में वह जन सुराज पार्टी से जुड़े।

'हैलो कौन' के अलावा खेसारी के ये दो गाने भी खूब देखे गए

'हैलो कौन' गाने की बात करें, तो बेशक, यह भोजपुरी सिनेमा का सबसे ज्यादा व्यूज वाला गाना है, और अकसर यूट्यूब पर टॉप पर रहता है, पर कुछ और गाने हैं जो बेहद पॉपुलर हैं और 50-60 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इनमें खेसारी लाल यादव का 'पलंग सागवान के' शामिल है, जिसे यूट्यूब पर अभी तक 592 मिलियन यानी 59.2 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। खेसारी का एक और गाना बंपर व्यूज वाला है। ये है 'निम्बू खरबूजा भईल 2' और इसे 499 मिलियन यानी 49.9 करोड़ व्यूज मिले हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…