शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर को नहीं हुआ भरोसा, किसी पर नहीं थोपी जिम्मेदारी

Updated on 27-04-2024 12:10 PM
कोलकाता: ईडन गार्डन्स के मैदान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। उनके बल्लेबाजों ने विस्फोटक खेल दिखाते हुए 261 रन कूट दिए। लेकिन टीम की यह खुशी कुछ ही देर रही। पंजाब किंग्स ने मैदान पर आते ही धूम धड़ाका शुरू कर दिया। 262 रनों का असंभव दिख रहे लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने 8 गेंद रहते ही हासिल कर लिया। मैच के बाद केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर काफी निराश दिखे।

श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद कहा कि टॉस के समय अगर उन्हें 261 रन दिए जाते तो वह आराम से इसे स्वीकार कर लेते। अय्यर ने पोस्ट मैच बात करते हुए कहा, 'जिस तरह से बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी की, वह देखने लायक था। सनी ने खेला, जिस तरह से साल्ट ने बल्लेबाजी की, उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और यह देखना एक सुखद अनुभव था। नरेन मैदान पर जाकर गेंद पर हमला करते देखना शानदार है, उम्मीद है कि वह ऐसा प्रदर्शन जारी रखेगा।'

सोचना पड़ेगा कहां गलत हुआ?

श्रेयस अय्यर के अनुसार दोनों टीमों ने बेहतरीन क्रिकेट खेला। उन्होंने कहा- दोनों टीमों ने जबरदस्त खेल दिखाया। यह उन मैचों में से एक रहा जहां आप ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाते हैं और देखते हैं कि कहां गलती हुई, खासकर जब 260 का स्कोर नहीं बचा पाएं तो तब। हमें परिस्थितियों में ढलना होगा और बेहतर आइडिया के साथ आना होगा।

मैच में क्या क्या हुआ?

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतने के बाद केकेआर को बैटिंग के लिए भेजा। सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट के 75 और सुनील नरेन के 71 रनों की पारी की मदद से केकेआर ने बोर्ड पर 261 रन टांग दिए। पंजाब किंग्स ने जवाब में 8 गेंद रहते ही मैच को अपे नाम कर लिया। जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंदों पर नाबाद 108 रन ठोके। शशांक सिंह ने 28 गेंद पर 68 जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंद पर 54 रन बनाए।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…