बीएसपी में किया गया शिरोमणि पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

Updated on 10-09-2024 12:40 PM

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र के सर्विसेस जोन के अंतर्गत आने वाले विभागों के लिए पाली व कर्म शिरोमणि पुरस्कार समारोह का आयोजन ट्रांसपोर्ट एवं डीजल संगठन की बिल्डिंग नंबर 14 के सभागार में किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को पाली एवं कर्म शिरोमणि पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। टी एंड डी से सहायक महाप्रबंधक अमित कुमार सिंह एवं एम आर डी से चार्जमेन रामसजन को अप्रैल-जून 2024 के लिए पाली शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


जून एवम् जुलाई माह 2024 के लिए टी एंड डी विभाग के इंजीनियरिंग एसोसिएट महेंद्र कुमार अघरिया, इंजीनियरिंग एसोसिएट  वेंकटेश्वरलू, इंजीनियरिंग एसोसिएट सुरेंद्र सिंह और चार्जमेन राम नारायण वर्मा को  सम्मानित किया गया। संविदा प्रकोष्ठ संकार्य से इंजीनियरिंग एसोसिएट रजत कुमार गुप्ता तथा अग्निशमन विभाग से लीडिंग फायर मेन अंजनू राम पिस्दा  को कर्म शिरोमणी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कृत कार्मिकों को उपहार, प्रमाण पत्र एवं उनके जीवन साथी हेतु प्रशंसा पत्र प्रदान किये गए।


मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक पी पी सी तुषार कांत ने अपने संबोधन में सर्विसेस के अंतर्गत आने वाले सभी विभागो में चुनौतियों एवं सुरक्षा के पहलूओ से अवगत कराते हुए, सभी पुरस्कृत कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार के उत्कृष्ट कार्य करने हेतु अपने सहकर्मियों को भी प्रोत्साहित करने की बात कही।

समारोह में मुख्य महाप्रबंधक (एम आर डी) सुशील कुमार,  मुख्य महाप्रबंधक ई एम डी पी वी वी एस मूर्ति, महाप्रबंधक प्रभारी टी एंड डी गोपीनाथ मलिक, मुख्य अग्निशमन अधिकारी बी के महापात्र, महाप्रबंधक संविदा प्रकोष्ठ संकार्य काकोली रॉय, अग्निशमन अधिकारी संजय धवस उपस्थित रहे द्य कार्यक्रम को सफल बनाने में अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी साजिद हुसैन खान, लक्ष्मी दौलतानी, अफजल खान, नीरज गुप्ता, प्रिया ठाकुर, टिकेश्वरी साहू और  अंजोर सिंह का विशेष योगदान रहा।


कार्यक्रम के महत्व और उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए अतिथियों का स्वागत सहायक महाप्रबंधक मानव संसाधन- सेवाऐं जया राय द्वारा एवम् कार्यक्रम का संचालन कनिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन- सेवाऐं डॉ. उपेंद्र शर्मा  द्वारा किया गया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…