पति के जेल जाने पर शिल्पा ने गंवाए थे प्रोजेक्ट्स:राज कुंद्रा ने खुलासा किया, बोले- मेरी पत्नी और बच्चों को टारगेट किया गया था

Updated on 29-02-2024 01:11 PM

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर 2021 में अश्लील फिल्में बनाने का आरोप लगा था। आरोप लगने के साथ ही उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। अब एक इंटरव्यू के दौरान राज कुंद्रा ने इसपर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा- उस समय मेरे कारण मेरी पत्नी शिल्पा शेट्टी को बहुत कुछ झेलना पड़ा था।

राज ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपना दर्द बयां करते हुए कहा- इस इंसीडेंट के बाद मेरे परिवार को काफी कुछ झेलना पड़ा। जो हुआ बहुत ही अनफेयर था। जब राज से पूछा गया कि पोर्नोग्राफी पर ट्रोलिंग के चलते क्या उनकी मैरिड लाइफ पर कोई प्रभाव पड़ा?

इसपर राज ने कहा- इस पूरे मामले से उनकी मैरिड लाइफ पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। क्योंकि हम एक दूसरे को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। लेकिन उस दौरान जो कुछ भी हुआ वो काफी भयानक था। राज का कहना है कि उनकी पत्नी शिल्पा से उन्हें काफी हिम्मत मिली।

राज ने खुलासा किया कि जब शिल्पा को पहली बार इस बात का पता चला तो वो सुनकर हंस पड़ी थीं। शिल्पा ने कहा था कि ये सच नहीं है। राज ने आगे कहा- अगर आप एक ही घर में रह रहे हैं और इसमें अश्लील फिल्म जैसी कोई चीज शामिल है, तो आपको पता चल ही जाएगा। राज ने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि 'पोर्न किंग' बुलाकर वह उन पर नहीं बल्कि उनके परिवार पर हमला कर रहे थे।

शिल्पा को काफी कुछ सहना पड़ा था

राज ने बताया कि ये जो हुआ उसका खामियाजा मेरी पत्नी शिल्पा शेट्टी को भुगतना पड़ा था। शिल्पा ने अपने कई कॉन्ट्रैक्ट और टेलीविजन प्रोजेक्ट गवां दिए। उन्होंने कहा ये सब मेरे साथ इसलिए हुआ क्योंकि मेरी शादी एक सेलिब्रेटी से हुई है। अगर ऐसा न होता तो इतना डैमेज नहीं होता। राज का मानना है कि जिन लोगों ने ऐसा किया उनका टारगेट राज नहीं बल्कि उनकी पत्नी शिल्पा और बच्चे थे।

बेटे वियान ने बहादुरी दिखाई
राज ने बेटे वियान के बारे में कहा कि वो उस समय 10 साल के थे। शिल्पा ने बेटे को उनका नाम गूगल करने के लिए मना किया था। वियान उन्हें जेल में पत्र लिखते थे। उन्होंने कहा- वियान ने शिल्पा से पूछा कि क्या हो रहा है, तो उन्होंने कहा कि ऐसे कई सवाल हैं जिनका पापा को जवाब देना है। वो जल्द वापस आएंगे। वैसे तो वियान ने बहुत बहादुरी से इसका सामना किया, लेकिन वो उनके जन्मदिन पर रो पड़े थे।

क्या था मामला?
राज को मोबाइल ऐप पर अश्लील फिल्में बनाने और अपलोड करने के आरोप में जुलाई 2021 में गिरफ्तार किया गया था। करीब 2 महीने बाद उन्हें जमानत मिली थी, जिसके बाद 2022 में उन्होंने CBI से अपनी बेगुनाही की अपील की थी।
राज ने अरोप लगने से लेकर जेल में बिताए 2 महीने की अपनी पूरी कहानी पिछले साल फिल्म 'UT 69' के जरिए लोगों को बताई। राज और शिल्पा ने 2009 में शादी की थी। शादी के कुछ साल बाद 2012 में बेटे वियान और 2020 में बेटी समिशा का जन्म सैरोगेसी से हुआ था।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…