चंद्रबाबू नायडू से जुड़ी कंपनियों के शेयरों ने 5 दिन में किया मालामाल, दिया 60 फीसदी से ज्यादा रिटर्न

Updated on 08-06-2024 05:29 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में पिछले सप्ताह तेजी देखने को मिली है। एनडीए के नेता के तौर पर नरेंद्र मोदी के चुने जाने के बाद शेयर बाजार में उछाल आया है। सेंसेक्स अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। वहीं निफ्टी भी ऑल टाइम हाई के करीब है। मार्केट में तेजी के बीच टीडीपी से जुड़े शेयरों में भी बंपर उछाल देखने को मिला है। विधानसभा चुनाव जीतने से लेकर एनडीए को लोकसभा चुनाव 2024 में बहुमत में लाने तक टीडीपी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू की बड़ी भूमिका रही है। बीते शुक्रवार को कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन आरबीआई की ओर से मौद्रिक नीति जारी करने के बाद शेयर बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली। इस दौरान सेंसेक्स 1,618 अंक या 2.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,693 अंक और निफ्टी 468 अंक या 2.08 प्रतिशत के उछाल के साथ 23,290 अंक पर बंद हुआ था।

शेयरों में आया उछाल

छोटे और मझोले शेयरों का प्रदर्शन भी शानदार रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 781 अंक या 1.49 प्रतिशत बढ़कर 53,194 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 389 अंक या 2.31 प्रतिशत बढ़कर 17,215 अंक पर था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के बाजार पूंजीकरण में शुक्रवार को 7 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है और यह 423 लाख करोड़ रुपये हो गया। बाजार में तेजी के बीच टीडीपी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू से जुड़ी कंपनियों के शेयरों ने 5 दिन में दिया 60 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है।

5 दिन में 60 फीसदी से ज्यादा रिटर्न

टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने साल 1992 में हेडिटेज ग्रुप की स्थापना की थी। हेडिटेज फूड्स लिमिटेड के शेयर में बंपर तेजी देखने को मिली है। यह शेयर एक महीने में 101 फीसदी से ज्यादा उछला है। वहीं बीते 5 दिनों में इस शेयर ने 60 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। बीते शुक्रवार को हेरिटेज फूड्स के शेयर 10 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 661 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। पिछले तीन दिनों से शेयर में लगातार अपर सर्किट लग रहा है। निवेशकों को मालामाल करने वाला दूसरा स्टॉक अमारा राजा एनर्जी कंपनी का है।

इस कंपनी का कनेक्शन भी टीडीपी से माना जा रहा है। अमारा राजा कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर जयदेव गल्ला टीडीपी पार्टी से पहले एमपी रह चुके हैं। पिछले 5 दिनों में शेयर ने निवेशकों को करीब 17 फीसदी का रिटर्न दिया है। बीते शुक्रवार को अमारा राजा एनर्जी के शेयर 9 फीसदी से ज्यादा उछलकर 1402 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
 13 March 2026
नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को निवेशकों की मृत्यु के बाद उनके शेयरों और निवेश को वारिसों के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव…
 13 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…