महाराष्ट्र में MVA के बीच सीट शेयरिंग फाइनल:21 सीटों पर शिवसेना उद्धव गुट चुनाव लड़ेगा, कांग्रेस को 17, NCP शरद गुट को 10 सीटें मिलीं

Updated on 09-04-2024 01:58 PM

महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (MVA) के बीच लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। महाराष्ट्र की 48 में से 21 सीटों पर शिवसेना (उद्धव गुट), 17 सीटों पर कांग्रेस और 10 सीटों पर NCP शरद गुट अपने उम्मीदवार उतारेगी।

मुंबई में मंगलवार (9 अप्रैल) को तीनों दलों की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सीट शेयरिंग के फॉर्मूले का ऐलान किया गया है। MVA नेताओं के बीच मुंबई साउथ सेंट्रल, भिवंडी, सांगली और सतारा सीट को लेकर भी सहमति बन गई है। इन सीटों पर तीनों के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी।

शिवसेना (UBT) की दो लिस्ट जारी, 21 नाम फाइनल किए
MVA में सीट शेयरिंग बड़ा मुद्दा रहा है। कई बैठक होने के बाद भी पार्टियां यह तय नहीं कर पाईं कि किसके पास कितनी सीट जाएगीं। इसी बीच 27 मार्च को शिवसेना ने 17 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें मुंबई उत्तर पश्चिम से अमोल कीर्तिकर को टिकट दिया गया। अमोल को संजय राउत का करीबी बताया जाता है। इसके बाद 3 अप्रैल को 4 और प्रत्याशियों के नाम तय किए थे।

अमोल के टिकट का कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले संजय निरुपम ने विरोध किया था। उन्होंने शिवसेना और कांग्रेस नेताओं को भी नसीहत दी थी। इस सीट से संजय चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। ऐसे में कांग्रेस की सीट पर शिवसेना उम्मीदवार के ऐलान पर विरोध हुआ।

संजय के विरोध पर कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से 6 साल के निष्कासित कर दिया। अब संजय कांग्रेस नेताओं पर घोटाले के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि संजय राउत ने 6.37 करोड़ का खिचड़ी घोटाला किया है। 1 करोड़ की रिश्वत खाई है। 

NCP (शरद चंद्र पवार) की दो लिस्ट में 7 प्रत्याशी के नाम
30 मार्च को NCP (शरद चंद्र पवार) ने 5 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी। इसमें शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले का भी नाम था। उन्हें बारामती से टिकट दिया गया है। इसके बाद 7 मार्च को 2 और नाम की लिस्ट जारी की गई थी।

सुप्रिया के खिलाफ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार चुनाव लड़ेंगी अजित और सुप्रिया चचेरे भाई-बहन हैं। इस रिश्ते से सुप्रिया और सुनेत्रा ननद-भाभी हैं।

बारामती सीट 57 सालों से पवार परिवार का गढ़ माना जाता है। शरद पवार ने 1967 में पहली बार बारामती से विधानसभा चुनाव जीता था। वे 1972, 1978, 1980, 1985 और 1990 के विधानसभा चुनाव में यहां से लगातार जीते। 

कांग्रेस ने अब तक 16 कैंडिडेट के नाम तय किए
कांग्रेस महाराष्ट्र में 16 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है। दूसरी तरफ कांग्रेस की लोकसभा चुनाव के लिए 13 लिस्ट सामने आ चुकी हैं, जिसमें 240 प्रत्याशियों के नाम तय किए जा चुके हैं। बची हुई सीटों पर जल्द ही प्रत्याशियों के नाम घोषित होने की उम्मीद है।

वंचित विकास अघाड़ी (VBA) के 17 कैंडिडेट के नाम क्लियर
वंचित विकास अघाड़ी के प्रकाश अंबेडकर को लेकर सामने आया था कि वे MVA में शामिल हो रहे हैं। MVA की पार्टियों ने भी प्रकाश के गठबंधन में होने की पुष्टी की थी। सीट शेयरिंग को लेकर हुई MVA की बैठक में पार्टियों की पटरी नहीं बैठी। इसके बाद प्रकाश ने MVA से अपनी राहें जुदा कर लीं। पार्टी अब तक 17 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

प्रकाश अंबेडकर खुद अकोला से चुनाव लड़ रहे हैं। MVA से उनकी नाराजगी इसी बात से ही थी MVA अकोला से उम्मीदवार उतारने जा रही है। ऐसा ही हुआ है। कांग्रेस ने अकोला से अभय काशीनाथ पाटिल को टिकट दिया है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…