वैज्ञानिकों ने किसानों को सिखाई मिलेट्स उत्पादन की आधुनिक तकनीक

Updated on 24-03-2026 12:24 PM

जगदलपुर। ग्राम टाकरागुड़ा में अखिल भारतीय समन्वित लघु धान्य फसल अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने किसानों को लघु धान्य (मिलेट्स) की उन्नत खेती और उत्पादन तकनीकों की जानकारी दी।

परियोजना समन्वयक डॉ. प्रहलाद नेताम ने चल रहे अनुसंधान कार्यों से अवगत कराया। मुख्य अतिथि डॉ. आरएस नेताम ने मिलेट्स की महत्ता और आधुनिक खेती पद्धतियों पर प्रकाश डाला।

अध्यक्षता कर रहे डॉ. ए.के. ठाकुर ने लघु धान्य की उन्नत किस्मों और उनके पोषण लाभ बताए। तकनीकी सत्र में डॉ. एन.सी. मंडावी ने कीट प्रबंधन, डॉ. एन.के. नाग ने उत्पादन तकनीक और डॉ. तेजपाल चन्द्राकर ने मृदा उर्वरता पर जानकारी दी।

महिला कृषकों से संवाद करते हुए डॉ. सोनाली कर ने उनकी समस्याएं सुनीं। बीज गुणवत्ता पर डॉ. आर.आर. कंवर और योजनाओं पर रामनाथ मौर्य ने जानकारी दी। कार्यक्रम में अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
 26 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
 26 April 2026
दुर्ग, कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
 26 April 2026
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
 26 April 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर  ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
 26 April 2026
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर  बी.एस. उइके ने…
 26 April 2026
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
 26 April 2026
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…