टी-20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैच का शेड्यूल जारी:एक मैच खेलेगा भारत; पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड नहीं खेलेंगे

Updated on 17-05-2024 02:23 PM

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टी-20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। टीम इंडिया अमेरिका और वेस्टइंडीज में अगले महीने खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले केवल एक वार्म-अप मैच 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ USA में खेलेगी।

वार्म-अप मैच में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड नहीं खेलेंगे
वर्ल्ड कप में भाग लेने वाली 20 टीमों में से 17 टीमें ही वार्म- अप मैच में हिस्सा लेंगी। वहीं पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम वार्म-अप मैच नहीं खेलेगी।

तीन शहरों में खेले जाएंगे वार्म-अप मैच
वार्म-अप मैच 16 मैच 27 मई से 1 जून के बीच अमेरिका और वेस्टइंडीज के त्रिनिदाद एंड टोबैगो में खेले जाएंगे।

टीमें स्क्वॉड के सभी खिलाड़ियों को मैदान में उतार सकती हैं
प्रैक्टिस मैच 20 ओवर के होंगे और इन्हें इंटरनेशनल टी-20 का दर्जा नहीं मिलेगा। जिससे टीमें स्क्वॉड में शामिल सभी 15 खिलाड़ियों को मैदान में उतार सकेंगी।

दो बैच में रवाना होगी टीम इंडिया
टीम इंडिया वर्ल्डकप के लिए दो बैच में रवाना होगी। टीम की रवानगी में भी बदलाव हुआ है। टीम इंडिया का पहला बैच पहले IPL लीग स्टेज के खत्म होने के तुरंत बाद 21 मई को न्यूयॉर्क के लिए रवाना होना था। लेकिन, अब पता चला है कि टीम 25 और 26 मई को दो बैचों में रवाना होगी। 26 मई को IPL फाइनल में भाग लेने वाले खिलाड़ी बाद की तारीख में रवाना होंगे।

पाकिस्तान से 9 जून को भिड़ेगी टीम इंडिया
टीम इंडिया पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड से खेलेगी। टीम का दूसरा मुकाबला 9 जून को पाकिस्तान, 12 जून को तीसरा मुकाबला अमेरिका और 15 जून को चौथा मुकाबला कनाडा से होगा।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…