पाकिस्तान को बचाने फिर सामने आया सऊदी अरब, आर्थिक तंगी के बीच दिया अरबों डॉलर का सहारा, किया बड़ा ऐलान

Updated on 06-12-2025 12:32 PM
इस्लामाबाद: आर्थिक स्तर पर मुश्किल का सामना कर रहे पाकिस्तान को उबारने के लिए सऊदी अरब एक बार फिर सामने आया है। सऊदी ने स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (SBP) में रखे अपने 3 अरब डॉलर के डिपॉजिट की मैच्योरिटी एक साल के लिए बढ़ा दी है। इससे चल रही लिक्विडिटी की चुनौतियों के बीच देश के फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व को मजबूत करने में मदद मिली है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, सऊदी अरब के इस फैसले से पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूती मिलेगी और आर्थिक विकास को गति मिलेगी। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने सऊदी के कदम के बाद उम्मीद जताई है कि यह देश की अर्थव्यवस्था को स्थिर करने में मददगार साबित होगा।

दिसंबर 2026 तक के लिए राहत

सऊदी अरब ने फंड फॉर डेवलपमेंट (SFD) के माध्यम से पाकिस्तान को यह राहत दी है। यह सुविधा 2021 से जारी है और पाकिस्तान की मैक्रोइकॉनॉमिक स्थिरता को सहारा देने के लिए इसे बार-बार बढ़ाया गया है। बैंक में जमा यह रकम मूल रूप से 8 दिसंबर, 2025 को परिपक्व होनी थी लेकिन अब दिसंबर 2026 तक SBP के पास रहेगी।SBP ने अपने बयान में कहा है कि सऊदी का फैसला पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत करने में मदद करेगा और देश के आर्थिक विकास और प्रगति में योगदान देगा। पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि इससे पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के महत्वपूर्ण लक्ष्यों को पूरा कर सकेगा।

पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार

पाकिस्तान का कुल विदेशी मुद्रा भंडार इस साल 30 नवंबर तक 19.59 अरब डॉलर था। इसमें 14.57 अरब डॉलर केंद्रीय बैंक (SBP) के पास और 5.01 अरब डॉलर वाणिज्यिक बैंकों के पास थे। SBP के भंडार में हालिया समय में थोड़ी वृद्धि हुई है।

एक्सपर्ट का कहना है कि मौजूदा हालात में सऊदी अरब का जमा राशि का विस्तार पाकिस्तान को बड़ी वित्तीय राहत है। इससे वित्तीय सुधारों, ऋण प्रबंधन और IMF कर्ज के पुनर्गठन के लिए समय मिला है। यह पाकिस्तान के लिए एक बड़ी मदद है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
 28 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…