सऊदी अरब की तुर्की से कान स्‍टील्‍थ जेट खरीदने की तैयारी, ट्रंप की उड़ी नींद, झुकने को तैयार नहीं प्रिंस MBS

Updated on 17-02-2026 12:26 PM
रियाद: सऊदी अरब ने हालिया समय में पाकिस्तान और तुर्की के साथ रक्षा संबंधों को बेहतर किया है। अमेरिका के पारंपरिक सहयोगी रहे सऊदी की तुर्की और पाकिस्तान से फाइटर जेट खरीदने पर भी बात चल रही है। सऊदी अरब की हथियारों के लिए दूसरे देशों के पास जाने की यह कोशिश अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को परेशान कर रही है। अमेरिका चाहता है कि सऊदी उसके फाइटर जेट खरीदे ना कि तुर्की या दूसरे देशों की ओर जाए।

मिडिल ईस्ट आई ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से की गई अपनी रिपोर्ट में कहा है कि तुर्की के साथ डील से अमेरिका को अपने हथियार मार्केट में गिरावट का डर सता रहा है। अमेरिका की कोशिश सऊदी अरब को F-35 वॉरप्लेन बेचने की है। बीते साल नवंबर में वाइट हाउस में सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात में डोनाल्ड ट्रंप ने इसका ऐलान किया था।

पाकिस्तान से जेट नहीं खरीदने का भरोसा

रिपोर्ट कहती है कि ट्रंप के डील-मेकिंग डिप्लोमेसी एजेंडा के तहत काम कर रहे अमेरिकी अधिकारियों ने सऊदी अरब से दूसरे देशों के साथ हथियार डील पर स्पष्टीकरण मांगा है। वॉशिंगटन से विरोध के बाद सऊदी अरब ने कथित तौर पर अमेरिका को भरोसा दिलाया कि वह पाकिस्तान से JF-17 फाइटर जेट नहीं खरीदेगा। पाकिस्तान ने चीन की मदद से यह विमान बनाया है।अमेरिकी अधिकारियों को सऊदी अरब से तुर्की के पांचवी पीढ़ी के कान फाइटर खरीदने के प्रोग्राम को रोकने पर कोई गारंटी नहीं मिली है। अमेरिकी अधिकारी सऊदी को समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसके लिए तुर्की का फाइटर जेट अच्छा विकल्प नहीं है। वह सऊदी को F-15, यूरो टाइफून और F-35 की अच्छाई बता रहे हैं लेकिन रियाद ने अभी अपना मूड नहीं बदला है।


सऊदी क्या सच में अमेरिका से दूर हो जाएगा

अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि ट्रंप प्रशासन तुर्की से कान की सऊदी की संभावित डील को F-35 की जगह लेने के तौर पर नहीं देख रहा है। ट्रंप के अफसर इसे सऊदी अरब के अमेरिका से और खरीदारी के लिए कैश छोड़ने के तौर पर देख रहा है। इससे ट्रंप की अमेरिकी एक्सपोर्ट को बढ़ाने और अकेला हथियार प्रोवाइडर बनने की कोशिश को झटका लगता है।
रियाद में नेशनल सिक्योरिटी प्रोग्राम के डायरेक्टर जनरल हेशाम अलघनम ने इस पर बात करते हुए MEE से कहा, 'TAI (टर्किश एयरोस्पेस इंडस्ट्री) के कान जेट में सऊदी अरब की दिलचस्पी ज्यादा ऑप्शन के बारे में है। सऊदी नए विकल्प देख रहा है ना कि अमेरिका से दूर हो रहा है। सऊदी में अमेरिका की जगह लेना फिलहाल किसी देश के लिए मुमकिन नहीं है।'

अमेरिका को भी साधेगा सऊदी अरब

हेशाम का कहना है कि सऊदी ने अमेरिका से दूर जाने का कोई संकेत नहीं दिया है। हालांकि वह इस बात तो शायद अमेरिका को नहीं समझा पा रहा है। ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन सऊदी की किसी अन्य देश से हथियारों की खरीद को कॉम्पिटिशन के तौर पर देखता है। वह ऐसे कदमों को इस बात का संकेत मान सकता है कि सऊदी अरब उससे दूर जा रहा है।

डिफेंस एक्सपर्ट का कहना है कि सऊदी अरब दोनों जेट यानी अमेरिका से F-35 और तुर्की से कान खरीद सकता है। सऊदी अरब के तुर्की के कान के साथ डील करने के टैक्टिकल और बड़े स्ट्रेटेजिक कारण हैं, क्योंकि वह अमेरिकियों के साथ डील करना चाहता है। इसकी एक बड़ी वजह सऊदी अरब का यूएई से बढ़ता हुआ तनाव है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
 05 March 2026
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
 05 March 2026
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
 05 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…
 05 March 2026
ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ…
 05 March 2026
दुबई: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने यूएई में अमेरिकी एयर डिफेंस THAAD पर सफल हमले का दावा किया है। आईआरजीसी ने कहा है कि उसने THAAD की…
 03 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने हथियारों को लेकर एक पोस्ट किया है। उन्होंने ईरान युद्ध के बीच कहा है कि 'यूनाइटेड स्टेट्स के हथियारों का स्टॉक, मीडियम और…
 03 March 2026
रियाद: अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान खाड़ी देशों पर लगातार हमले कर रहा है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया गया है।…