सऊदी अरब और UAE को किससे हमले का डर, हवा गरजे फाइटर जेट, मिसाइलों का मुंह खोला

Updated on 14-11-2025 12:39 PM
दुबई: सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेनाओं ने कई मित्र देशों के साथ साझा युद्धाभ्यास किया है। इस युद्धाभ्यास में लड़ाकू विमानों के अलावा एयर डिफेंस फोर्सेज ने अपनी ऑपरेशन तैयारियों को परखा है। इस दौरान दोनों देशों की वायुसेनाओं ने हवाई और मिसाइल युद्ध सिमुलेशन के जरिए जंग की तैयारी, समन्वय और ऑपरेशनल योजनाओं की समीक्षा की। माना जा रहा है कि ये दोनों देश यमनी हूती विद्रोहियों से खतरे का सामना कर रहे हैं। हूतियों को ईरान का समर्थन प्राप्त है और उनके पास दोनों देशों पर हमला करने की ताकत भी है।

सऊदी और यूएई के बीच ATLC-35 के नाम से जाना जाने वाला हवाई युद्ध और मिसाइल रक्षा अभ्यास मध्य पूर्व में सबसे प्रमुख संयुक्त हवाई अभ्यासों में से एक है। संयुक्त अरब अमीरात के हवाई युद्ध और मिसाइल रक्षा केंद्र में आयोजित, यह भाग लेने वाली वायु सेनाओं को जटिल, मल्टी डोमेन मिशन में ट्रेनिंग प्रदान करता है।

सऊदी-यूएई अभ्यास का उद्देश्य क्या है


इस अभ्यास का उद्देश्य भाग लेने वाले देशों की ऑपरेशन योजना और उसे अंजाम देने की क्षमताओं को मजबूत करना, विभिन्न प्रकार के मिशनों में समन्वय को बढ़ाना और वास्तविक दुनिया के हवाई और मिसाइल युद्ध वातावरण का अनुकरण करना है। इन प्रयासों के माध्यम से, शामिल बल एकजुट रणनीतियां बनाने, आंतरिक ऑपरेशनल क्षमता में सुधार करने और उभरती क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों के लिए संयुक्त प्रतिक्रिया तंत्र को सुदृढ़ करने का प्रयास करते हैं।

सऊदी-यूएई को दुश्मन मानते हैं हूती


यमन के हूती विद्रोही सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को अपना दुश्मन मानते हैं। ये दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ युद्ध भी लड़ चुके हैं। हालांकि, हूतियों ने बाद में सऊदी पर हमला न करने का ऐलान किया थ। हूती विद्रोहियों को ईरान से हथियार और दूसरे तरह से मदद मिलती है। इसकी बदौलत उनकी सैन्य क्षमता काफी ज्यादा है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…