सामंथा ने राज निदिमोरु से की गुपचुप शादी, लाल जोड़े में सात फेरों की 5 तस्‍वीरें

Updated on 01-12-2025 02:54 PM
साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने 'द फैमिली मैन' के निर्माता राज निदिमोरु से तमिलनाडु के कोयंबटूर में सद्गुरु के ईशा योग सेंटर में गुपचुप शादी की, जिसमें कपल के सिर्फ करीबी दोस्त ही शामिल हुए। उन्होंने फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस सिंपल सी शादी में सामंथा ने लाल रंग की साड़ी पहनी है और सात फेरों की 5 तस्वीरें शेयर की हैं।

सामंथा रुथ प्रभु ने राज निदिमोरु संग शादी करने के बाद सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज शेयर की हैं। पहली तस्वीर में राज उनकी उंगली में अंगूठी पहना रहे हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 1-12-2025।

सामंथा और राज ने कोयंबटूर में की शादी

सांमथा जहां लाल रंग की साड़ी में हैं। वहीं राज ने सफेद रंग का कुर्ता-पजामा और हल्के भूरे रंग की जैकेट पहनी है। एक तस्वीर में हवन की फोटो है और बैकग्राउंड में सामंथा और राज के साथ एक अन्य महिला नजर आ रही हैं। पर तस्वीर धुंधली है।

सामंथा के हाथों पर रची राज के नाम की मेहंदी

इस फोटो में सामंथा के हाथों में रची सिंपल सी मेहंदी और इंगेजमेंट रिंग देख सकते हैं। उन्होंने गले में मंगलसूत्र भी पहना हुआ है।

कौन हैं राज निदिमोरु?

राज निदिमोरु को 'द फैमिली मैन' वेब सीरीज से पॉपुलैरिटी मिली थी। उन्होंने Krishna Dasarakothapalli के साथ मिलकर इसे क्रिएट किया था। दोनों Raj & DK से फेमस हैं। दोनों ने 'फर्जी', 'सिटाडेल: हनी बनी' और 'गन्स एंड गुलाब्स' भी बनाया है। इसके अलावा दोनों ने '99', 'शोर इन द सिटी', 'गो गोवा गोन', 'हैप्पी एंडिंग', 'ए जेंटलमैन' का डायरेक्शन किया है। 2018 की 'स्त्री' भी लिखा है।

राज निदिमोरु की एक्स वाइफ

राज की भी एक शादी हो चुकी है। इनकी वाइफ की नाम श्यामली डे है। साल 2022 में इनका तलाक हो गया था। पहली शादी से राज को कोई बच्चा नहीं है।

टूटी थी 4 साल की शादी

सामंथा की बात करें तो साल 2010 में Ye Maaya Chesave फिल्म के बाद दोनों ने डेटिंग शुरू की थी। साल 2017 में गोवा में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से दो बार शादी हुई। साल 2011 में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने सरनेम से 'अक्किनेनी' हटा लिया था, जिसके बाद तलाक की चर्चा होने लगी। फिर इसी साल उन्होंने डिवॉर्स का ऐलान किया।

नागा चैतन्य की दूसरी शादी

तलाक के बाद नागा चैतन्य का नाम शोभिता धुलिपाला से जुड़ने लगा। दो साल की डेटिंग के बाद साल 2024 में इन्होंने भी शादी कर ली।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…