एक छत के नीचे सलमान खान, विवेक ओबेरॉय, श्रीदेवी... करिश्‍मा कपूर की शादी का वीडियो हो रहा वायरल

Updated on 01-03-2024 01:23 PM
करिश्‍मा कपूर ने नब्‍बे के दशक में बॉलीवुड पर राज किया है। यह वह दौर था, जब एक साल में करिश्‍मा की दर्जनभर फिल्‍में ना सिर्फ रिलीज होती थीं, बल्‍क‍ि लगातार हिट भी। करिश्‍मा कपूर का स्‍टारडम ऐसा था कि उन्‍होंने ना सिर्फ कई हीरोज से ज्‍यादा फीस ली, बल्‍क‍ि कपूर परिवार के उस नियम को भी तोड़ा, जहां बेटी और बहुओं को फिल्‍मों में काम करने की इजाजत नहीं थी। यह करिश्‍मा की ही बदौलत है कि आज आलिया भट्ट से लेकर करीना कपूर तक बॉलीवुड में काम कर रही हैं। करिश्‍मा ने साल 2003 में बिजनसमैन बॉयफ्रेंड संजय कपूर से शादी की थी। इस ग्रैंड वेडिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान के लेकर विवेक ओबेरॉय और श्रीदेवी से गोविंदा तक नजर आ रहे हैं।

करिश्मा की शादी में बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। वायरल वीडियो में अमरीश पुरी, शत्रुघ्न सिन्हा से लेकर चंकी पांडे तक को देखा जा सकता है। इसमें श्रीदेवी जहां अपने हाथों पर मेहंदी लगवाती नजर आ रही हैं, वहीं साथ में छोटी जान्‍हवी कपूर भी हैं। गोविंदा और सलमान खुशी से एक-दूसरे को गले लगाते हुए भी दिख रहे हैं।

कृष्‍णा राज बंगले में हुई थी करिश्‍मा की शादी

वीडियो में एक ही छत के नीचे सलमान खान के साथ विवेक ओबेरॉय भी अपने पिता सुरेश ओबेरॉय के साथ दिख रहे हैं। 29 सितंबर 2003 को करिश्मा की शादी उनके पैतृक घर कृष्णा राज बंगले में हुई थी। हालांकि, अब यह शादी टूट चुकी है। करिश्मा और संजय के बीच खूब कड़वाहट घुली जिसके बाद दोनों का 2016 में तलाक हो गया। करिश्‍मा ने अपने पूर्व पति पर मारपीट करने, बीवी की बोली लगाने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

करिश्‍मा-संजय के बच्‍चे और फिर तलाक

संजय कपूर, सिक्‍सट इंडिया के सीईओ हैं। करिश्‍मा और संजय के दो बच्‍चे हैं। इनमें बेटी समायरा का जन्‍म 2005 में हुआ था। जबकि बेटा कियान 2010 में पैदा हुआ। कियान के जन्‍म के चार साल बाद ही 2014-2015 में करिश्मा और संजय ने कोर्ट में तलाम की अर्जी दी थी। एक्‍ट्रेस से तलाक के बाद संजय कपूर को प्रिया सचदेव से प्यार हुआ, जिससे उन्‍होंने बीते साल अप्रैल 2023 में शादी कर ली। संजय और प्रिया ने दिसंबर महीने में एक बच्‍चे को जन्‍म दिया।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…