सचिन तेंदुलकर ने आज लिखा था वो इतिहास, जिसने बनाया क्रिकेट का भगवान

Updated on 20-11-2025 12:55 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट के खेल में हर दिन कोई न कोई रिकॉर्ड बनता है। हालांकि 20 नवंबर का दिन ज्यादा ही खास है। इसी दिन इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में किसी बल्लेबाज ने 30 हजार रनों का आंकड़ा छुआ था। सचिन तेंदुलकर ने 2009 में यह कारनामा किया था। श्रीलंका की टीम भारत के दौरे पर थी। अहमदाबाद में सीरीज के पहले टेस्ट का आखिरी दिन था। सचिन तेंदुलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में 30000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए।

एक रन लेकर 30 हजार तक पहुंचे

भारत की दूसरी पारी का 44वां ओवर चल रहा था। चनाका वेलेगेदरा की गेंद को डीप स्क्वायर लेग पर खेलकर सचिन ने एक रन लिया। यह उनका 30000वां रन था। 30 हजार रनों में 12777 टेस्ट, 17178 वनडे और 10 टी20 इंटरनेशनल के थे। सचिन ने भारत के लिए 2006 में एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। 30 हजार रन तक पहुंचने में सचिन के बल्ले से 88 शतकीय पारियां भी निकली थी।

34357 रनों के साथ रिटायर हुए सचिन

सचिन तेंदुलकर ने 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 664 मैचों के अपने करियर में उन्होंने 34357 रन बनाए। इसमें 100 शतक और 164 फिफ्टी शामिल हैं। संन्यास के 12 साल बाद भी कोई खिलाड़ी सचिन के आसपास भी नहीं पहुंचा है। सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के कुमार संगकारा हैं। 594 मैचों के करियर में उन्होंने 28016 रन बनाए। 553 मैचों में 27673 रनों के साथ विराट कोहली लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

अहमदाबाद टेस्ट रहा था ड्रॉ

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए उस अहमदाबाद टेस्ट में रनों की बरसात देखने को मिली थी। पहली पारी में राहुल द्रविड़ के 177 और महेंद्र सिंह धोनी के 110 रनों की मदद से भारत ने बोर्ड पर 426 रन टांग दिए। जवाब में श्रीलंका ने 7 विकेट पर 760 रन बना लिए थे। महेला जयवर्धने ने 275 रनों की पारी खेली। प्रसन्ना जयवर्धने ने 154 जबकि तिलकरत्ने दिलशान ने 112 रन बनाए। दूसरी पारी में गौतम गंभीर और सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए शतक लगाया। टीम ने 4 विकेट पर 412 रन ठोक दिए थे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…