'रूस यूक्रेन में जीतेगा', नए साल पर पुतिन का फ्रंट लाइन कमांडरों को संदेश, जानें क्या कहा

Updated on 01-01-2026 01:00 PM
मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नए साल के मौके पर देश को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन में युद्ध को और लंबा खींचने का संकेत दिया। उन्होंने अपने संदेश में फ्रंट लाइन पर मौजूद सैनिकों से कहा कि मॉस्को को विश्वास है कि वह यूक्रेन में जीतेगा, भले ही यह संघर्ष एक और साल तक खिंच जाए। नए साल पर पुतिन के भाषण को सबसे पहले कामचटका प्रायद्वीप में प्रसारित किया गया, जो 2026 में प्रवेश करना वाला पहला रूसी क्षेत्र था। पुतिन ने यूक्रेन में लड़ रहे सैनिकों को हीरो बताया। रूस के लड़ाकों और कमांडरों को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा, 'हमें आप पर और हमारी जीत पर विश्वास है।'

पुतिन ने अपने संबोधन को मुख्य रूप से युद्ध की कोशिशों पर ही केंद्रित रखा और अपने घर पर यूक्रेन के कथित ड्रोन हमले का कोई जिक्र नहीं किया। 31 दिसम्बर को पुतिन के पहली बार सत्ता में आने के 26 साल भी पूरे हुए। पुतिन का नए साल का संदेश ऐसे समय में आया है, जब यूक्रेन में जारी युद्ध को खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयास तेज हो गए हैं।

यूक्रेन के पांचवें हिस्से पर रूस का कब्जा

रूस ने अभी यूक्रेन के लगभग 20 प्रतिशत क्षेत्र पर कब्जा कर रखा है और लगभग रोज मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है, जिसके हजारों नागरिक मारे गए हैं। ऊर्जा और दूसरे जरूरी ढांचों को निशाना बनाया जा रहा है। न्यूज एजेंसी AFP के अनुसार, इन हमलों के कारण कड़ाके की ठंड में लंबे समय तक बिजली गुल रही है।

युद्ध को रोकने के अमेरिकी प्रयास

इस बीच अमेरिका में ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन ने युद्ध को रोकने के लिए कूटनीतिक कोशिशें तेज कर दी हैं। हाल ही में फ्लोरिडा में डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ मुलाकात की थी। इसके बाद 6 जनवरी को फ्रांस में सहयोगियों के साथ एक शिखर सम्मेलन में शामिल होने की उम्मीद है।इसके पहले बुधवार को यूरोपीय संघ ने रूस पर बातचीत को पटरी से उतारने की कोशिश करने का आरोप लगाया, जब मॉस्को ने दावा किया कि यूक्रेन ने नोवगोरोड क्षेत्र में पुतिन के एक घर पर ड्रोन से हमला करने की कोशिश की। कीव ने इन आरोपों को गलत बताया है और कहा कि उसने ऐसा कोई हमला नहीं किया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने गिराए गए ड्रोन का एक वीडियो जारी किया। रूस ने दावा किया कि यह उन 91 यूक्रेनी ड्रोनों में से एक था, जो पुतिन के घर पर हमले में शामिल थे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
 28 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…