रूस ला रहा अपने बच्चों के लिए सिम कार्ड, अभिभावकों को 'चिंता मुक्त' रखने का वादा, इसमें खास क्या है

Updated on 07-11-2025 12:30 PM
नई दिल्ली/मॉस्को: ऑस्ट्रेलिया ने इंटरनेट एक्सेस को लेकर कानून बनाया तो मेटा ने भी कुछ नियम सख्त कर दिए। इन सबके बीच रूस ने उपहार स्वरूप अपने नौनिहालों को सिम कार्ड देने का फैसला लिया है। रूस के डिजिटल डेवलपमेंट मंत्रालय के अनुसार ये अभिभावकों को बच्चों की लोकेशन ट्रैक करने की इजाजत देगा। सरकारी मीडिया एजेंसी तास ने बताया कि रूस का डिजिटल डेवलपमेंट मंत्रालय बच्चों के लिए एक नए तरह का सिम कार्ड लाने वाला है।

बच्चों से ई-सिम कार्ड में खास क्या


मंत्री मक्सुत शादेव ने बुधवार को वॉलंटियर सर्च-एंड-रेस्क्यू ग्रुप लिजाअलर्ट के एक फोरम में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस नए तरह के सिम कार्ड से ट्रैफिक फिल्टर होगा, पेरेंटल कंट्रोल बेहतर होगा, और कोर्ट ऑर्डर के बिना लोकेशन ट्रैक किया जा सकेगा। वैसे इस तरह के प्रस्ताव की बात पहली बार नहीं हो रही। शादेव ने सबसे पहले अगस्त (2025) में 14 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सिम कार्ड का प्रस्ताव दिया था, जिसमें सोशल मीडिया लॉगिन जैसी कुछ सर्विसेज पर रोक होगी, ताकि नाबालिगों के साथ कुछ गलत न हो।

मिलेगी बच्चों की जियोलोकेशन


शादेव ने कहा, "अब हम 'बच्चों के सिम कार्ड' ला रहे हैं। माता-पिता कोर्ट ऑर्डर के बिना अनुरोध कर अपने बच्चों का जियोलोकेशन डेटा पा सकेंगे।" हालांकि मंत्री ने यह नहीं बताया कि बच्चों के सिम कार्ड कब से उपलब्ध होंगे। तास के मुताबिक, रूस के कुछ बड़े मोबाइल ऑपरेटर पहले से ही बच्चों के लिए खास टैरिफ प्लान देते हैं, जिसमें स्पैम और फर्जी अकाउंट से एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन के साथ-साथ मोबाइल इंटरनेट इस्तेमाल भी सीमित होता है।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी फायदेमंद


शादेव ने कहा कि यह पहल वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी लागू होगी। वे लोग रूस के पब्लिक सर्विसेज पोर्टल 'गोसुस्लुगी' के जरिए अपने जियोलोकेशन डेटा को एक्सेस करने के लिए एक भरोसेमंद व्यक्ति को चुन सकेंगे, जिससे अगर वे किसी मुसीबत में हों या कोई आपातकालीन स्थिति हो तो तुरंत उन्हें मदद पहुंचाई जा सके।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…