रांची जाने से पहले अलीबाग पहुंचे रोहित शर्मा, 1,74,240 वर्ग फीट में बनाया है फार्महाउस, जानिए सबकुछ

Updated on 27-11-2025 01:40 PM
मुंबई: पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा ने भले ही टेस्ट और टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है, लेकिन उनका 'ऑरा' क्रिकेट फैंस के बीच अब भी बरकरार है। रोहित शर्मा फैंस से लेकर दोस्तों तक के साथ बेहद मजाकिया अंदाज में मिलते रहते हैं और इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। आईसीसी वनडे रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज रोहित शर्मा अपने बल्ले का जलवा दिखाने के लिए रांची पहुंच गए हैं, जहां वे 30 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही वनडे सीरीज में टीम इंडिया के लिए धूम मचाएंगे। लेकिन रांची रवाना होने से पहले रोहित एक खास जगह गए हैं, जो जल्दी ही उनका नया घर बनने वाली है। यह जगह है मुंबई से सटा शांत और खूबसूरत समुद्री तट अलीबाग, जहां रोहित शर्मा अपना बंगला बनवा रहे हैं। इस जगह रोहित शर्मा का अपनी पत्नी रितिका सजदेह और बचपन के दोस्त अमित दुबे के साथ गए हैं, जिसका वीडियो भी वायरल हो गया है। इसमें रोहित शर्मा अपने चिरपरिचित फनी स्टाइल में ही दिख रहे हैं। चलिए आपको इस वीडियो के बारे में बताते हैं। साथ ही उनके उस फार्महाउस के बारे में भी बताते हैं, जिसमें अलीबाग का बंगला बन रहा है।

अलीबाग जाते हुए याट की सवारी का है वीडियो

रोहित शर्मा का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उसमें वे अपनी पत्नी रितिका और दोस्त अमित दुबे के साथ याट (नाव) में सवार होते दिख रहे हैं। यह वीडियो मुंबई से याट के जरिये अलीबाग तक के सफर का होने का दावा किया गया है। यह नहीं पता है कि रोहित का ये वीडियो किस दिन का है, लेकिन दावा है कि यह ताजा है। इस वीडियो में रोहित अपने चर्चित बेफिक्र अंदाज में अपने दोस्त से चुहलबाजी करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में रोहित बोल रहे हैं,'आओ दुबे जी, मजे लो जरा।' वीडियो पोस्ट करने वाले ने दावा किया है कि रोहित अलीबाग में अपने फार्महाउस पर जा रहे हैं, जहां वे अपने रहने के लिए बंगला बनवा रहे हैं।

अलीबाग में कहां है रोहित का फार्महाउस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा ने अलीबाग शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर सरल महात्रोली गांव में जमीन खरीदी है, जिसका क्षेत्रफल करीब 4 एकड़ यानी 1,74,240 वर्ग फीट है। यह जमीन दिसंबर, 2021 में रोहित ने अपनी पत्नी रितिका सजदेह के नाम पर खरीदी थी, जिसके लिए उस समय करीब 9 करोड़ रुपये की कीमत देने का अनुमान लगाया गया था।

फार्महाउस में बनवा रहे हैं खूबसूरत बंगला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा अपनी इस जमीन को रिहाइशी फार्महाउस के तौर पर डेवलप कर रहे हैं। इसके लिए यहां एक खूबसूरत बंगला बनाया जा रहा है। बंगला कितने बड़े साइज का है, इसका खुलासा रोहित ने अभी तक नहीं किया है। ना ही यह स्पष्ट किया है कि रोहित शर्मा मुंबई का अपना आलीशान फ्लैट छोड़कर क्या परमानेंट यहां शिफ्ट हो रहे हैं या फिर ये महज हॉलीडे होम के तौर पर काम आएगा।

रोहित से पहले इन दिग्गज क्रिकेटरों का भी आशियाना

अलीबाग में रोहित शर्मा से पहले भी कई भारतीय दिग्गज क्रिकेटर अपना आशियाना बना चुके हैं। अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और समुद्र तटों के लिए मशहूर अलीबाग में विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, सचिन तेंदुलकर और रवि शास्त्री समेत कई क्रिकेट और बॉलीवुड की हस्तियां अपना घर बना चुकी हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…