सरफराज खान के पिता के साथ क्रिकेट खेल चुके हैं रोहित शर्मा, भारतीय कप्तान ने सुनाया किस्सा

Updated on 22-03-2024 01:04 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि उन्हें अपने युवा साथियों के साथ खेलने में बहुत मजा आया। रोहित का कहना है कि ये युवा खिलाड़ी थोड़े शरारती जरूर थे, लेकिन जब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू किया तो रोहित भावुक भी हो गए। इस सीरीज़ में विराट कोहली जैसे कुछ बड़े खिलाड़ी नहीं खेल रहे थे। लेकिन भारत ने शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को 4-1 से हरा दिया। इस सीरीज में रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, आकाशदीप और देवदत्त पडिकल जैसे पांच युवा खिलाड़ियों ने डेब्यू किया।

रोहित शर्मा ने क्या कहा?

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट 'टीम रो' पर रोहित शर्मा ने कहा, 'मुझे इनके साथ खेलकर बहुत अच्छा लगा। ये सभी युवा खिलाड़ी थोड़े शरारती थे। मैं इनमें से ज़्यादातर खिलाड़ियों को और उनकी ताकत को जानता था। मैं उन्हें ये बताकर सहज बनाना चाहता था कि वो कितने अच्छे खिलाड़ी हैं और उन्होंने पहले अच्छा प्रदर्शन किया है। जिस तरह से उन्होंने मेरी और राहुल सर की बात मानी वो लाजवाब था।'

युवा खिलाड़ियों के डेब्यू के मौके पर माता-पिता की मौजूदगी और पूरे माहौल से भावुक होकर रोहित ने कहा कि वो उनके डेब्यू में खो से गए थे। रोहित शर्मा ने कहा, 'मैं इन सब लड़कों के डेब्यू में खो गया था। उनके माता-पिता भी वहां मौजूद थे, बहुत भावुक करने वाला था। मुझे उनका डेब्यू देखकर वाकई बहुत अच्छा लगा।

सरफराज के पिता के साथ खेल चुके

भारतीय कप्तान ने सरफराज खान का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने बचपन में सरफराज के पिता के खिलाफ क्रिकेट खेला था। रोहित ने कहा, 'जब मैं बहुत छोटा था तब मैं सरफराज के पिता के साथ कांगा लीग में खेल चुका हूं। उनके पिता बाएं हाथ के बल्लेबाज थे। वह एक आक्रामक खिलाड़ी थे और मुंबई क्रिकेट सर्कल में बहुत फेमस थे। मैं उनके प्रयास और कड़ी मेहनत को बधाई देना चाहता था जिसकी वजह से उनके बेटे को भारत के लिए खेलने में मिला। मैं बस उन्हें यह बताना चाहता था कि उनके बेटे की टेस्ट कैप उतनी ही उनकी है जितनी उनके बेटे की।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…