रोहित शर्मा ने चुनी सचिन का राह तो क्या कतरा रहे विराट कोहली? इस 'छोटे टूर्नामेंट' में रन बरसाते दिखेंगे हिटमैन

Updated on 12-11-2025 04:31 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते नजर आ सकते हैं। उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को जानकारी दी है कि वह विजय हजारे ट्रॉफी के लिए उपलब्ध रहेंगे। यह भारत का प्रमुख घरेलू वनडे टूर्नामेंट है। 38 साल के रोहित टेस्ट के साथ ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वह सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं। 24 दिसंबर से 18 जनवरी के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा।

बीसीसीआई ने दिए घरेलू क्रिकेट खेलने के निर्देश

बीसीसीआई ने सख्त निर्देश दिया है कि अगर सीनियर खिलाड़ी भविष्य में भारत के खिलाफ होने वाले वनडे और 2027 विश्व कप की दौड़ में बने रहना चाहते हैं तो उन्हें घरेलू क्रिकेट में भाग लेना होगा। द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार रोहित ने मुंबई ने मुंबई के लिए खेलने की पुष्टि कर दी है। विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान ही 11 से 18 जनवरी के बीच भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच भी खेलेगी।

विराट कोहली को लेकर स्थिति साफ नहीं

दूसरी तरफ विराट कोहली भी रोहित शर्मा की तरह टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ चुके हैं। उन्हें भी विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने का आदेश मिला है। हालांकि अभी तक विराट की उपलब्धता पर स्थिति साफ नहीं है। 37 साल के पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली लंदन में रहते हैं। उन्होंने अभी तक दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ को अपनी योजनाओं के बारे में सूचित नहीं किया है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…