गुजरात के खिलाफ घूमा ऋषभ पंत का हेलीकॉप्टर, रॉकेट की तरह निकली गेंद, दिला दी माही की याद

Updated on 25-04-2024 01:17 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक बार फिर से पटरी पर लौटती हुई दिख रही है। टीम ने अपने 9वें मैच में गुजरात टाइटंस को 4 रन से हरा दिया। दिल्ली की इस जीत के हीरो रहे टीम के कप्तान ऋषभ पंत। गुजरात के खिलाफ शुरुआती विकेट गिरने के बाद पंत ने मोर्चा संभालते हुए दिल्ली के लिए नाबाद 88 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 43 गेंदों का सामना किया जिसमें 8 छक्के और 5 चौके भी लगाए। पंत ने अपनी पारी में एक से बढ़कर एक शॉट लगाया, लेकिन मोहित शर्मा की गेंद पर उन्होंने जो हेलीकॉप्टर शॉट उसे देखकर फैंस को महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई।
मोहित शर्मा के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ा हिट लगाना आसान नहीं रहा है, लेकिन पंत ने जिस बेखौफ अंदाज में उनकी धुनाई कि उससे उनकी लाइन और लेंथ ही बिगड़ गई। पंत के हेलीकॉप्टर शॉट को देखकर खुद मोहित भी हैरान रह गए थे। ऐसा पहली पहली बार नहीं है जब ऋषभ पंत ने हेलीकॉप्टर शॉट लगाया है। इससे पहले भी वह कई बार ऐसा कर चुके हैं।
मोहित शर्मा ने बना दिया रन लुटाने का रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में मोहित शर्मा ने जमकर रन लुटाए। अब तक गुजरात के लिए जीत का सूत्रधार रहे मोहित को दिल्ली के बल्लेबाजों ने खूब धूना। मैच में मोहित ने 4 ओवर की गेंदबाजी में कुल 73 रन खर्च कर डाले और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिल पाया। इसके साथ ही मोहित आईपीएल में सबसे महंगा स्पेल डालने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं।

मोहित के आखिरी ओवर में कुल 31 रन पड़े। इससे पहले यह रिकॉर्ड बासिल थम्पी के नाम था, जिन्होंने 2018 आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चार ओवर में 70 रन खर्च कर डाले थे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…