राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने ओला प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया

Updated on 29-02-2024 12:05 PM

राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने आज शाजापुर जिला के मोहम्मदपुर और बापचा ग्रामों में मंगलवार 27 फरवरी को हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया और किसानों से चर्चा की। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। सर्वे के बाद राहत राशि देने के लिए भी अधिकारियों को कहा गया है ।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा को किसानों ने बताया कि ओलावृष्टि से गेहूँ चना मसूर, धनिया प्याज आदि की फसल को नुकसान हुआ है। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि सरकार, किसानों के साथ है। प्रभावित फसलों का सर्वे करने के बाद राहत राशि दी जायगी। इसके निर्देश अधिकारियों को दिए गए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर वह ओला प्रभावित फसलों का निरीक्षण करने आए है। पूरे प्रदेश में ओला प्रभावित फसलों का सर्वे किया जा रहा है। राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि फसलों के नुकसान के आधार पर राहत राशि दी जाती है। फसल में 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान होने पर 32 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर राहत राशि देने का प्रावधान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने किया है। कालापीपल विधायक श्री घनश्याम सिंह चन्द्रवंशी सहित राजस्व विभाग के अधिकारी मंत्री श्री वर्मा के साथ थे।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
भोपाल, उज्जैन में संन्यास विवाद के बीच स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) ने नया वीडियो जारी कर संतों के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने फॉरेन फंडिंग के आरोपों को…
 25 April 2026
भोपाल। फिरौती के लिए लोगों को धमकाने, वसूली व अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाला लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क मध्य प्रदेश में चार स्तर में काम कर रहा है। प्रदेश…
 25 April 2026
भोपाल। प्रदेश में प्रतिदिन नौ लाख 67 हजार किलोग्राम दुग्ध संकलन किया जा रहा है। दुग्ध संकलन मोबाइल ऐप से होगा। इससे दुग्ध प्रदायकों को दूध की मात्रा, उसकी गुणवत्ता और…
 25 April 2026
भोपाल। सिंहस्थ 2028 से पहले भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण इंदौर एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार करेगा। इंदौर एयरपोर्ट के विकास एवं विस्तार, रनवे की लंबाई बढ़ाने और टैक्सीवे का निर्माण मास्टर प्लान…
 25 April 2026
भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में गुरुवार रात साइकिल खड़ी करने की बात को लेकर पड़ोसियों के बीच चाकूबाजी हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से मारपीट की और बात बढ़ने पर…
 25 April 2026
 भोपाल। भोपाल जिले में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के कमजोर परिणाम को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग कार्रवाई करने की तैयारी में है। शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी(डीईओ) एनके अहिरवार ने…
 25 April 2026
भोपाल। बैरसिया रोड, गेहूंखेड़ा-पंचवटी समेत शहर के करीब 45 इलाकों में आज यानी शनिवार को दो से सात घंटे तक बिजली कटौती होगी। दरअसल प्रभावित इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव…
 25 April 2026
भोपाल। हमीदिया अस्पताल के रेडियोडायग्नोसिस विभाग में ताला तोड़कर लाखों रुपये के भारी उपकरण चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोर विभाग के भीतर से करीब तीन क्विंटल वजनी…