सेल्फी की डिमांड पर भारत-पाकिस्तान के क्रिकेटर्स का रिएक्शन:बाबर ने झल्लाकर कहा- सिर पर मत चढ़ो; कोहली ने रुककर फोटो खिंचवाई

Updated on 29-05-2024 02:16 PM

टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले सेल्फी की डिमांड पर भारत और पाकिस्तान के 2 बड़े क्रिकेटर्स के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिले हैं। एक में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम फैंस पर झल्लाते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सुरक्षाकर्मियों के मना करने के बावजूद फैंस के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पहला मामला इंग्लैंड के कार्डिफ का है, जहां पाकिस्तानी टीम तीसरा टी-20 खेलने पहुंची है, जबकि दूसरा मामला मुंबई के जुहू एयरपोर्ट का है।

पहला मामलाः बाबर ने झल्लाकर कहा- सिर पर मत चढ़ो
पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड दौरे पर है। तीसरे मुकाबले के लिए मंगलवार को कप्तान बाबर कार्डिफ की सड़कों पर नजर आए। बाबर को देख लोग उनसे सेल्फी की डिमांड करने लगे। जिसके जवाब में बाबर ने झल्लाकर फैंस को कहा- सिर पर मत चढ़ो, 2 मिनट का समय दो। काफी इंतजार कराने के बाद उन्होंने फैंस के साथ फोटो खिंचवाईं।

पाकिस्तान मंगलवार को रात 11:00 बजे से इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ में टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेलेगी। फिलहाल, टीम 4 मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है। पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं, दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को 23 रन से हार का सामना करना पड़ा।

दूसरा मामलाः कोहली ने रुककर फोटो खिंचवाई
IPL एलिमिनेटर में राजस्थान से हारने के बाद बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली मुंबई वापस लौटे। उन्होंने जुहू एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों के रोकने के बावजूद फैंस के साथ रुककर फोटो खिंचवाईं। वर्ल्ड कप के लिए भारत के कुछ खिलाड़ी न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं। हालांकि, विराट अभी टीम के साथ नहीं जुड़े हैं। उनके 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले वॉर्मअप में नहीं खेलने की संभावना है।

भारत-पाकिस्तान मैच 9 जून को न्यूयॉर्क में
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी स्टेडियम में होने वाला है। दोनों ने आखिरी टी20 मुकाबला ऑस्ट्रेलिया में हुए पिछले वर्ल्ड कप में 23 अक्टूबर 2022 को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला था।

वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगी दोनों टीमें
2 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका में शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड में इस बार 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टीमों को 4 ग्रुप में बां​​​​​​​टा गया है। भारत और पाकिस्तान को ग्रुप-ए में कनाडा, आयरलैंड और अमेरिका के साथ रखा गया है। पहला मुकाबला अमेरिका और कनाडा के बीच 2 जून काे खेला जाएगा।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
 09 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कोच गौतम गंभीर के साथ मिलकर टी20 टीम को नए आयामों तक पहुंचाया है। टीम ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…