सूर्यकुमार यादव ने किया माटी का तिलक, यूं पालथी मारकर बैठ गए, विश्व विजेता बनने पर रोहित शर्मा ने खाई थी घास

Updated on 09-03-2026 04:11 PM
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर ने करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है। न्यूजीलैंड को 96 रनों से धूल चटाने के तुरंत बाद कप्तान सूर्या भावुक हो गए और उन्होंने उस मिट्टी को नमन किया जिसने भारत को ट्रिपल क्राउन दिलाया। भारत अब दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने लगातार दो बार (2024 और 2026) टी20 वर्ल्ड कप जीता है।

जब रोहित ने खाई थी पिच की घास

सूर्यकुमार यादव का यह मिट्टी को चूमने वाला अंदाज फैंस को साल 2024 की याद दिला गया, जब बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत चैंपियन बना था। उस वक्त टीम के कप्तान रोहित शर्मा जीत के बाद इतने भावुक हो गए थे कि उन्होंने पिच पर जाकर वहां की घास का एक टुकड़ा उखाड़कर खाया था। रोहित ने बाद में बताया था कि वह उस मैदान और उस पिच को हमेशा के लिए अपने अंदर बसा लेना चाहते थे जिसने भारत का 11 साल का सूखा खत्म किया था। सूर्या ने भी आज उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अपनी कर्मभूमि और माटी के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

बुमराह और अक्षर ने कीवियों को किया पस्त

256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह असहाय नजर आई। जसप्रीत बुमराह ने मात्र 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जिससे कीवी टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। इसके बाद अक्षर पटेल ने मिडिल ओवर्स में 3 विकेट झटककर किसी भी चमत्कार की गुंजाइश को खत्म कर दिया। न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवरों में 159 रनों पर सिमट गई। टिम सेफर्ट (52 रन) और कप्तान मिशेल सैंटनर (43 रन) ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन वे हार के अंतर को कम करने के अलावा कुछ नहीं कर सके।

फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर

इससे पहले भारत ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। संजू सैमसन ने 89 रनों की कप्तानी पारी खेली, जबकि अभिषेक शर्मा (21 गेंदों में 52 रन) और ईशान किशन (54 रन) ने तूफानी शुरुआत दी। अंत में शिवम दुबे ने मात्र 8 गेंदों पर 26 रन कूटकर भारत का स्कोर 255/5 तक पहुंचाया। भारतीय टीम की इस आक्रामक बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को मैच से पहले ही मानसिक रूप से बाहर कर दिया था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ होने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारत रत्न…
 22 April 2026
हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार शतीय पारी खेली। 68 गेंदों में 10 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 135 रन रन…
 22 April 2026
मुंबई: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस से है। दोनों टीमों की टक्कर गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में होनी है। मुंबई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर…
 22 April 2026
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा आईपीएल 2026 गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं। रबाडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा…
 20 April 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस (जीटी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 30वां मुकाबला आज यानी 20 अप्रैल को खेला जाना है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम…
 20 April 2026
चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 की राहें लगातार कठिन होती जा रही हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाले 18 साल के…
 20 April 2026
कोलकाता: ईडन गार्डन्स में रविवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को चौंका दिया। जहां क्रिकेट…
 20 April 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अब टी20 क्रिकेट के लिए 30-35 खिलाड़ियों का एक विशाल पूल तैयार कर रहा है। इसके पीछे मुख्य कारण इस साल के अंत में होने…