राखी सावंत ने बर्थडे पर काटा इतना बड़ा केक, डांस फ्लोर का वीडियो देख लोग बोले- ओह गॉड, इतनी सारी राखियां एकसाथ!

Updated on 27-11-2025 01:51 PM
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने अपने बर्थडे पर दोस्तों के साथ खूब गदर मचाया है। राखी से 47वें बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां सामने आी हैं, जिनमें दोस्तों के साथ खड़ी होकर मल्टी लेयर्ड केक काटती दिख रही हैं। वहीं कुछ वीडियोज में राखी अपनी सहेलियों के साथ स्टेज तोड़ डांस भी करती नजर आ रही हैं।

इस वक्त सोशल मीडिया पर राखी खूब छाई हैं। उनके इस बर्थडे सेलिब्रेशन की कई सारी तस्वीरें और वीडियोज़ सामने आए हैं। इन तस्वीरों में राखी काफी अलग-अलग पोज दे रही हैं और वीडियो में खूब मटक भी रही हैं। बता दें कि राखी ने बुधवार की शाम अपनी ये बर्थडे पार्टी रखी थी।

‘परदेसिया’ गाने पर खूब जमकर डांस किया

राखी सावंत ने अपने बेहद करीबी दोस्तों के साथ अपने बर्थडे पर केक कटिंग की। इस मौके पर उनके साथ 'बिग बॉस 18' फेम हेमा शर्मा भी दिखीं। रेखा ने हेमा के साथ 'परदेसिया' गाने पर खूब जमकर डांस भी किया जिसका वीडियो भी सामने आया है। यहां ये भी बता दें कि यही वो गाना है जिसपर कई साल पहले राखी सावंत बतौर आइटम डांस करती नजर आई थीं और इसी गाने से उन्हें पहचान मिलनी शुरू हुई थी।

मलाड में न्यू लिंक रोड ग्लास हाउस में थी ये पार्टी

हालांकि, राखी का बर्थडे 25 नवंबर को था लेकिन उन्होंने अपने करीबी दोस्तों और अपनों के साथ मिलकर अपना ये खास दिन 26 नवंबर को सेलिब्रेट किया है। राखी सावंत ने अपनी ये बर्थडे पार्टी मुंबई, मलाड में न्यू लिंक रोड ग्लास हाउस में रखी थी। इन वीडियोज़ पर उनके फैन्स ने उन्हें जन्मदिन की बधाइयां भी दी हैं और उन्हें इंडस्ट्री की सबसे अधिक एंटरटेनिंग कलाकार भी कहा है।
वहीं कुछ लोगों ने वीडियो को देखकर बातें भी बनाई हैं। एक ने लिखा है- इसने सबका दिमाग अपनी तरह बना दिया है। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- ओह माय गॉड, इतनी सारी राखी सावंत एकसाथ! कई लोगों ने कहा है- एक झेलनी मुश्किल थी, यहां इतनी सारी राखियां एकसाथ हैं।

सबके सामने की खोलने लगीं बर्थडे गिफ्ट

राखी सावंत ने अपने बर्थडे की शानदार पार्टी रखी। इस पार्टी में राखी ने अपने दोस्तों और इंडस्ट्री से कुछ करीबियों को बुलाया था। बर्थडे पार्टी की इलकियों में राखी अपने दोस्तों के साथ जमकर डांस करती और झूमती दिख रही हैं। मजेदार ये भी रहा कि छोटे बच्चों की तरह राखी सबके सामने ही अपना बर्थडे गिफ्ट खोल-खोलकर दिखाने लगीं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…