पांचवें टेस्ट से भी बाहर हो सकते हैं राहुल:इलाज के लिए विदेश गए, इंग्लैंड से सीरीज में एक ही मैच खेला

Updated on 28-02-2024 12:59 PM

केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट से भी बाहर हो सकते हैं। वह हैदराबाद में पहले टेस्ट के दौरान इंजर्ड हो गए थे। इसके बाद वह बाकी 3 टेस्ट नहीं खेल सके। अब क्रिकबज की रिपोर्ट अनुसार, राहुल इलाज कराने के लिए इंग्लैंड गए हैं। जिस कारण 7 मार्च से होने वाले 5वें टेस्ट में भी उनके खेलने पर संशय है।

राहुल से पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी अपनी एड़ी की सर्जरी कराने के लिए लंदन गए थे। उनकी सर्जरी सफल रही, लेकिन उन्हें फील्ड पर वापसी करने में 6 से 8 महीने का समय लग सकता है।

पहले टेस्ट में इंजर्ड हुए थे राहुल
केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में इंजर्ड हुए। इसके बाद से बाकी तीन मैचों में वह नहीं खेल सके। उन्हें हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान दाहिने क्वाड्रिसेप्स में दर्द हुआ था। जिसके लिए पिछले साल उनकी सर्जरी हुई। ऐसा माना जा रहा है कि अभी भी उन्हें कुछ परेशानी है।

वहीं मैनेजमेंट टीम में उनकी दोहरी भूमिका को देखते हुए कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद विदेश के टेस्ट में भी राहुल ने ही विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाई थी।

इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट नहीं खेले
BCCI ने केएल राहुल को चोट से रिकवरी करने के लिए आराम दिया। पहले वह तीसरे टेस्ट से वापसी करने वाले थे लेकिन चोट के कारण चौथे टेस्ट तक बाहर हो गए। BCCI ने अब उन्हें एक्सपर्ट डॉक्टर्स की निगरानी में इलाज कराने के लिए भेज दिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब एक सप्ताह से उनका इलाज चल रहा है। ऐसे में उनके 7 मार्च से धर्मशाला में खेले जाने वाले पांचवें टेस्ट में भी वापसी की संभावना नहीं है।

केएल राहुल को पिछले साल IPL के दौरान जांघ में लगी थी चोट
केएल राहुल पिछले साल IPL के दौरान लखनऊ के इकाना स्टेडियम में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। RCB की पारी के दूसरे ओवर में फाफ डु प्लेसिस का शॉट रोकने के प्रयास में राहुल के पैर में चोट लगी। तब वह मैदान से बाहर चले गए थे। आखिर में राहुल चोट के बावजूद बैटिंग करने उतरे, लेकिन उन्हें रन दौड़ने में परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने जून में जर्मनी में अपनी जांघ का सफल ऑपरेशन करवाया था।

भारत का सीरीज पर कब्जा
धर्मशाला में 7 मार्च से सीरीज का पांचवां और आखरी टेस्ट खेला जाना है। टीम इंडिया ने रांची में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में जीत हासिल करने के साथ ही सीरीज पर कब्जा जमा लिया। भारत पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-1 से बढ़त बना चुका है।

धर्मशाला टेस्ट में बुमराह की हो सकती है वापसी
धर्मशाला में होने वाले आखिरी टेस्ट मैच के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हो सकती है। उन्हें चौथे टेस्ट से आराम दिया गया था। आखिरी टेस्ट से कुछ प्लेयर्स को वर्कलोड की वजह से आराम दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि पांचवें टेस्ट में विराट कोहली की भी वापसी हो सकती है। कोहली अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती 4 टेस्ट नहीं खेल सके थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक…
 05 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के…
 05 March 2026
मुंबई: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल होगा। पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड की टीम ने फाइनल…
 05 March 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आज यानी 5 मार्च को सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले…
 05 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान शाहिद अफरीदी आज कल अलग-अलग पाकिस्तानी शो पर क्रिकेट से जुड़े मामलों पर बात करते हुए नजर आते हैं। शाहिद अपने…
 05 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व और दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी मुंबई में सानिया चंडोक के साथ बड़े धूम धाम से हुई। कई बड़ी…
 03 March 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य संघर्ष के बीच इंग्लैंड के क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो अपने परिवार के साथ दुबई में फंसे हैं। उन्होंने हालात को लेकर चिंता जताई है। ईरान…
 03 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन काफी ज्यादा साधारण रहा। एक बार फिर भारत से पाकिस्तान हार गया। इसके अलावा लगातार दूसरी बार टी20…