क्विंटन डिकॉक ने 7 छक्कों की मदद से तूफानी शतक ठोका, 59 गेंद रहते साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को हराया

Updated on 07-11-2025 12:33 PM
फैसलाबाद: साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले को एकतरफा अंदाज में अपने नाम कर लिया। फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में खेले गए मैच को साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से अपने नाम किया। पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने 9 विकेट पर 269 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 59 गेंद रहे मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। 3 मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है।

पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को पहले ही ओवर में फखर जमां के रूप में बड़ा झटका लगा। वह खाता भी नहीं खोल पाए। फखर को आउट करने वाले नांद्रे बर्गर ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को भी चलता कर दिया। बाबर ने 11 जबकि रिजवान ने 4 रन बनाए। 22 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद सईम आयूब और सलमान आगा ने पाकिस्तान की पारी को संभाला। दोनों ने टीम को 100 के पार पहुंचाया और अपने अपने अर्धशतक पूरे किए।
53 रन बनाकर आयूब कोर्बिन बोर्श का शिकार बने। सलमान आगा ने 69 रन नबाए। मोहम्मद नवाज ने 59 गेंद पर 59 रन बनाकर पारी को फिनिशिंग टच दिया। नांद्रे बर्गर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। नकबायोमजी पीटर को भी तीन विकेट मिले।

डिकॉक ने ठोका तूफानी शतक

पाकिस्तान को क्विंटन डिकॉक और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस की जोड़ी ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 71 गेंदों पर 81 रनों की साझेदारी हुई। डिकॉक इस सीरीज से संन्यास के बाद वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। प्रीटोरियस अर्धशतक लगाने से चूक गए। 40 गेंद पर 46 रन बनाकर वह मोहम्मद वसीम जूनियर का शिकार बने।
इसके बाद डिकॉक को टोनी डे जोर्जी का साथ मिला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 153 रन जोड़े। डिकॉक ने अपने वनडे करियर में 22वां शतक ठोका। जोर्जी 63 गेंद पर 76 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के मारे। 41वें ओवर में साउथ अफ्रीका ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। डिकॉक ने 119 गेंद पर 123 रन बनाए। उन्होंने 8 चौकों के अलावा 7 छक्के मारे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…