कतर ने पाकिस्तान को दिया बड़ा धोखा... तालिबान के सबसे बड़े दुश्मन अमरुल्लाह सालेह ने खोली पोल

Updated on 14-11-2025 12:41 PM
काबुल: पाकिस्तान और तालिबान के बीच तुर्की के इस्तांबुल में आयोजित शांति वार्ता नाकाम हो चुकी है। इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तानी सेना कभी भी अफगानिस्तान में हमला कर सकती है। तालिबान ने भी जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है और पाकिस्तान सीमा पर बड़ी संख्या में लड़ाकों को तैनात कर दिया है। इस बीच तालिबान के सबसे बड़े दुश्मन माने जाने वाले अमरुल्लाह सालेह ने कतर पर पाकिस्तान को धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कतर ने अपने हितों को साधने के लिए तालिबान को लेकर पाकिस्तान को गुमराह किया। वही तालिबान अब पाकिस्तान के लिए खतरा बन गया है।

अमरुल्लाह सालेह ने क्या लिखा


अमरुल्लाह सालेह ने एक्स पर लिखा, "पाकिस्तान ने लंबे समय से अफगानिस्तान के तालिबानीकरण में कतर के कारक को या तो गलत समझा है या नजरअंदाज़ किया है। इस्लामाबाद दूसरी बार अफगानिस्तान का चौकीदार बनने की उम्मीद कर रहा था। वह 90 के दशक की तरह अमेरिका और यूरोप, मानवीय सहायता और कमोबेश हर चीज के लिए तालिबान का एंट्री पॉइंट बनने की उम्मीद कर रहा था। अब यह भूमिका कतर के पास है, जो पश्चिमी देशों से कोई पैसा नहीं ले रहा। इसके बजाय, वह तालिबान के पतन को रोकने के लिए गुप्त रूप से अपने कुछ पैसे तालिबान के बजट में डालता है।"

तालिबान का समर्थन कर रहा कतर


उन्होंने आरोप लगाया, "कतर अफगान लड़कियों के लिए स्कूल बंद करने का अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन करता है और तालिबान की दमनकारी नीतियों का चुपचाप समर्थन करता है। हो सकता है कि कतर, दोहा में टीटीपी के लिए एक कार्यालय खोलने के इस्लामाबाद के सुझाव का तुरंत स्वागत करे। उनके पास तालिबान को फिर से खतरनाक बनाने का अनुभव है।"
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…