गाताडीह में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा ‘प्याऊ घर’ का शुभारंभ

Updated on 27-03-2026 11:57 AM

सारंगढ़ बिलाईगढ़। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के जिला संघ सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा  ग्राम गाताडीह में ‘ प्याऊ घर’ का विधिवत शुभारंभ किया गया।

भीषण गर्मी और तेज धूप को ध्यान में रखते हुए प्रारंभ की गई इस जनसेवा पहल के तहत एक माह तक निरंतर राहगीरों, श्रमिकों एवं आम नागरिकों को ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इस ‘प्याऊ घर’ का मुख्य उद्देश्य गर्मी से राहत प्रदान करते हुए मानव सेवा के भाव को सशक्त करना है।

शुभारंभ अवसर पर स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्य, अधिकारीगण, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए इसे समाजहित में एक प्रेरणादायी कदम बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) डॉ. पूनम सिंह साहू उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में तिलक जायसवाल ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर गांव के गणमान्य नागरिक सुग्रीव साहू सहित अन्य प्रतिष्ठित जन भी मौजूद रहे।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संगठन सदैव सेवा, अनुशासन एवं समाज कल्याण के कार्यों में अग्रणी रहा है। ‘प्याऊ घर’ जैसी पहल मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की सहायता का सशक्त उदाहरण है। भीषण गर्मी के बीच यह व्यवस्था राहगीरों के लिए राहत का केंद्र बन रही है, जहां स्वयंसेवक निष्ठा एवं समर्पण के साथ जल सेवा प्रदान कर रहे हैं तथा स्वच्छता एवं सहयोग का संदेश भी दे रहे हैं।

इस अवसर पर यह जानकारी भी दी गई कि यह जिले का प्रथम ‘प्याऊ घर’ है तथा भविष्य में जिले के सभी ब्लॉकों में इस प्रकार की सेवा शुरू करने की योजना है, जिससे अधिकाधिक लोगों को लाभ मिल सके।कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला संगठन आयुक्त (गाइड) धात्री नायक, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) शंकर लाल साहू, कब प्रियांश साहू सहित समस्त स्काउट-गाइड दल का सराहनीय योगदान रहा।

यह पहल समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवता के मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायी प्रयास के रूप में सामने आई है।राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंग खालसा के निर्देशानुसार तथा राज्य सचिव बृजेश बाजपेई के मार्गदर्शन में, जिला मुख्य आयुक्त अजय गोपाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त जे आर डहरिया के मार्गदर्शन में यह कार्य किया जा रहा है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
 26 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
 26 April 2026
दुर्ग, कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
 26 April 2026
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
 26 April 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर  ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
 26 April 2026
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर  बी.एस. उइके ने…
 26 April 2026
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
 26 April 2026
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…